जिरोटिलेज विधि से खेती करने पर कम लागत में अधिक उपज- डॉ रामपाल

DNB Bharat

बेगूसराय जिला के खोदावंदपुर प्रखण्ड क्षेत्र में रबी महाभियान का हुआ शुभारंभ ।

डीएनबी भारत डेस्क 

जिरोटिलेज विधि से खेती करने पर कम लागत में अधिक उपज होता है और खेती की उर्वरा शक्ति बनी रहती है। उक्त बातें खोदावंदपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित कर्पूरी सभा भवन में कृषि महोत्सव में किसानों को संबोधित करते हुए कृषि विज्ञान केंद्र के वरीय वैज्ञानिक सह प्रभारी डॉ रामपाल ने कहा।

- Sponsored Ads-

जिरोटिलेज विधि से खेती करने पर कम लागत में अधिक उपज- डॉ रामपाल 2

उन्होंने कहा वायुमंडल में 78 प्रतिशत नत्रजन पाए जाते हैं जिनको खींचकर जमीन में पहुंचाने वाले मित्र कीट के साथ साथ अन्य बहुतेरे मित्र कीट गहन जुताई से नष्ट हो जाते हैं जिससे जमीन की उर्वरा शक्ति कम हो जाती है। जुताई का खर्चा अलग से लगता है। ऐसा करने से खेती में खर्चा ज्यादा और उपज कम हो जाता है।

इसलिए जिरोटिलर विधि से खेती करना किसानों के हक में है। महोत्सव में प्रखंड उद्यान पदाधिकारी अमृत किशोर राय ने किसानों को कृषि यंत्रीकरण, कृषि यंत्रों पर मिलने वाले सरकारी अनुदान, उद्यानों की खेती सहित आधुनिकतम कृषि तकनीक की जानकारी को दिया।

कृषि समन्वयक मनोज कुमार गुप्ता ने किसानों को कृषि विभाग द्वारा किसानों के हित मे चलाए जा रहे कल्याणकरी योजनाओं यथा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि , मुख्यमंत्री फसल सहायता योजना, मुख्यमंत्री तीव्र बीज विकास योजना, केसीसी, अनुदानित बीज, बीजो पर मिलने वाले अनुदान की मात्रा, किसान चौपाल, किसान पाठशाला आदि के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दिया।

तथा सरकार के इन योजनाओं से जुड़कर अधिक से अधिक लाभ लेने के लिए किसानों को आगे आने को कहा। कार्यक्रम को किसान राम कृष्ण पौदार, पूर्व उप प्रमुख नेतराम यादव, मो कुद्दुस सहित अन्य किसानों ने भी अपना बात रखा। तथा रबी महोत्सव को पंचायत स्तर पर करने, धान क्रय की मुकम्मल व्यवस्था करने, कृषि अनुदान में लाभुक किसानों की तायदाद को बढ़ाने और अनुदान प्राप्त करने के नियमो को लचीला बनाने का मांग किया।

कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत प्रखंड प्रमुख संजू देवी, बीडीओ नवनीत नमन, सीओ अमरनाथ चौधरी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। आगत अतिथियों का स्वागत प्रखंड कृषि पदाधिकारी पारस नाथ काजी ने बुके भेंटकर किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख और मंच संचालन मनोज कुमार गुप्ता ने किया।

बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नीतेश कुमार गौतम 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article