अनियंत्रित पिकअप ने स्कूटी में मारी टक्कर, एक की मौत दूसरा घायल, दोस्तों के साथ कांवर झील देखने जा रहा था मृतक

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय में तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने स्कूटी सवार दो युवक को रौंद दिया। जिससे स्कूटी सवार एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को स्थानीय लोगों ने उस जगह से उठाकर इलाज के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय में भर्ती कराया। जहां उस युवक का भी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।घटना मंझौल ओपी क्षेत्र के मंझौल गढ़पुरा पथ स्थित महुआ मोड़ के समीप की है।

- Sponsored Ads-

बताया जा रहा है कि  एक स्कूटी और बाइक पर सवार होकर चार दोस्त बेगूसराय से कावर झील घूमने के लिए सोमवार की सुबह घर से निकले थे। तभी महुआ मोड़ के समीप गढ़पुरा की तरफ से आ रहे एक पिकअप वाहन ने स्कूटी सवार दो दोस्त को कुचल दिया। जिससे एक युवक की मौत घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसका इलाज बेगूसराय के सदर अस्पताल में चल रहा है।

मृतक युवक की पहचान मधुबनी जिला निवासी अजय झा के 18 वर्षीय पुत्र हिमांशु कुमार के रूप में हुई है। हिमांशु सपरिवार बेगूसराय में ही रहता है। वह बारहवीं का छात्र बताया जा रहा है। जबकि दूसरा युवक घायल युवक की पहचान रतनपुर निवासी युवान सिंह के रूप में हुई है। मृतक युवक के साथ ही स्कूटी पर सवार होकर जा रहे थे इसी दौरान दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुआ है।

वहीं घटना की जानकारी परिजनों को मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। बताते चलें कि आज सुबह चारों दोस्त कावर झील पक्षी विहार घूमने के लिए बेगूसराय से जंगलागढ़ निकले थे। फिलहाल इस घटना की जानकारी मंझौल थाने पुलिस को लगी। मौके पर मंझौल थाने की पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है।और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

बेगूसराय से सुमित कुमार (बबलू) 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article