राजगीर महोत्सव के अवसर पर लगाया गया ग्राम श्री कृषि मेला सह प्रदर्शनी

DNB Bharat

मुक्ति धाम बना लोगो के आकर्षण का केंद्र, मंत्री विजय कुमार चौधरी ने किया उद्घाटन

डीएनबी भारत डेस्क 

राजगीर में आयोजित तीन दिवसीय राजगीर महोत्सव के मौके पर प्रभारी मंत्री विजय कुमार चौधरी और मंत्री श्रवण कुमार ने लगाए गए ग्राम श्री कृषि मेला सह प्रदर्शनी सहित जिला प्रशासन के द्वारा लगाए गए अलग अलग स्टॉल पर घूम-घूम कर जायजा लिया। वहीं राजगीर महोत्सव मे सामाजिक सुरक्षा कोषांग के द्वारा मुक्ति धाम बनाया गया है।

- Sponsored Ads-

इसके माध्यम से मुख्यमंत्री कबीर अंत्येष्टि अनुदान के बारे में जानकारी देने की कोशिश की गई है। इस बारे में सामाजिक सुरक्षा कोषांग के उपनिदेशक ने बताया की मुख्यमंत्री कबीर अंत्येष्टि अनुदान योजना के तहत किसी भी समुदाय के व्यक्ति की मृत्यु होती है तो उसका अंतिम संस्कार सम्मानजनक स्थिति में किया जाये इसके लिए तीन हजार रुपये की अनुदान सरकार की ओर से दिया जा रहा है।

इसी योजना को यहां पर प्रदर्शित किया गया है। इसके अलावा, सभी विभागों द्वारा अपने-अपने मुख्य योजनाएं जो संचालित हैं, उसका स्टॉल लगाया गया है। कई ऐसी योजनाएं हैं जो सरकार द्वारा चलाई जा रही हैं, लेकिन आमजन को इसकी जानकारी नहीं रहने के चलते उसका लाभ नहीं ले पा रहे हैं और वे बिचौलियों के चंगुल में फंस रहे हैं।

इन सब से बचाने के लिए यह प्रदर्शनी लगाई गई है ताकि लोग इन योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकें।महोत्सव के अवसर पर 7 दिवसीय ग्रामश्री मेला का आयोजन भी किया गया है। इस अवसर पर महिला महोत्सव, व्यंजन मेला, पुस्तक मेला, विभिन्न खेल प्रतियोगिता, दंगल प्रतियोगिता, नुक्कड़ नाटक, विभिन्न विभागों के स्टॉल, विभागीय प्रदर्शनी आदि का आयोजन किया गया है।

नालंदा संवाददाता ऋषिकेश 

TAGGED:
Share This Article