प्रगतिशील लेखक संध की मासिक बैठक आयोजित,फीचर लेखन पर की गयी चर्चा

DNB Bharat Desk

बेगूसराय/प्रगतिशील लेखक संघ की मासिक काव्य गोष्टी में अशोक कुमार की फीचर लेखन पर चर्चा की गई। फीचर लेखन पर चर्चा करते हुए मुख्य अतिथि डॉ चन्द्रभानु प्रसाद सिंह ने कहा कि स्थानीय मुद्दों को उठाते हुए ग्लोबल समस्या की ओर इशारा करना सराहनीय है। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में स्थानीय छोटी छोटी समस्या को लिखने से ही समस्याओं का निदान हो पाएगा और लेखन स्तर में सुधार होता जाएगा।

- Sponsored Ads-

मौके पर प्रलेस के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव राजेन्द्र राजन ने कहा कि किसी भी विधा में लिखते रहना चाहिए। राजेन्द्र राजन ने कहा कि संवेदनशील व्यक्ति ही लेखन कार्य कर सकता है। छोटी छोटी स्थानों से ही बेहतर लेखन हो सकता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्रलेस बेगूसराय के अध्यक्ष डॉ सीताराम सिंह प्रभंजन ने कहा कि अशोक कुमार के द्वारा उठाए गए मुद्दे समसामयिक और गंभीर हैं।

प्रगतिशील लेखक संध की मासिक बैठक आयोजित,फीचर लेखन पर की गयी चर्चा 2सचिव कुंदन कुमारी ने कहा कि अशोक कुमार की रचना पठनीय है। मौके पर कवि गोष्टी का आयोजन भी किया गया। कवि गोष्टी में स्थानीय कवि महेन्द्र चौधरी सरदार, अमरशंकर झा, सच्चिदानंद सिंह, डॉ रामरेखा सिंह, स्वाति गोदर,  कुंदन कुमारी, चिकू ठाकुर  सहित  कई लोगों ने कविता पाठ किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ कुंदन कुमार ने किया। मौके पर रामकुमार, नरेन्द्र सिंह, अनिल पतंग, रामानुज चौधरी,  शशिभूषण भारद्वाज, शंभू प्रसाद सिंह सहित कई लोगों ने अपनी बात रखी।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article