जन सुराज पदयात्रा को लेकर बेगूसराय के बीरपुर में प्रखंड स्तरीय बैठक

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क 

बिहार में सत्ता परिवर्तन को लेकर प्रशांत किशोर के द्वारा चलाए जा रहे पद यात्रा को बेगूसराय में सफल बनाने के लिए जन सुराज के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को किसान भवन वीरपुर में प्रखंड स्तरीय बैठक आयोजित किया।

- Sponsored Ads-

बैठक में आशीष कुमार, दिव्या, नितेश सिंह, रामजी त्रिपाठी, पियूष कुमार, गौरब आदि के द्वारा जन सुराज क्या है, इसके उद्देश्यों और पद यात्रा सफल बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा किया गया। बैठक में प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों के भाजपा कार्यकर्ता समेत सेकरों लोग मौजूद थे।

बीरपुर, बेगूसराय से गोपल्लव झा

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article