बेगूसराय के बारो तेलिया घाट में अज्ञात युवक का मिला शव

DNB Bharat

बेगूसराय जिला के फुलवड़िया थाना क्षेत्र बारो का मामला।

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय जिला के फुलवड़िया थाना क्षेत्र अंतर्गत बारो गुप्ता बांध से सटे तेलिया घाट के पास सोमवार की सुबह जल में तैरता एक शव की खबर ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। ग्रामीणों ने इसकी सूचना फुलवड़िया थाना पुलिस को दी। घटना कि सूचना पर एसआई सुधीर सिंह घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गये और लगभग 40 वर्षीय अज्ञात पुरुष का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया।

- Sponsored Ads-

स्थानीय लोगों के मुताबिक अज्ञात व्यक्ति के शव में किसी तरह की कोई चोट या खरोंच का निशान नहीं दिख रहा था।मृतक फुल पैंट और फुल शर्ट पहने हुए है।आशंका जताई जाती है कि उक्त युवक को पानी में डूबाकर हत्या कर दी गयी है। फिलाहाल उक्त अज्ञात युवक के मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। वहीं फुलवड़िया थाना प्रभारी ने कहा अज्ञात शव को नियमानुसार 72 घंटे तक पहचान के लिए रखा जाएगा। उसके बाद नियमानुसार प्रक्रिया की जाएगी।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article