नशे में धूत पति ने पत्नी के प्राइवेट पार्ट को लाठी से जख्मी कर पुत्र सहित घर से निकाला

DNB Bharat

घटना बेगूसराय जिला के वीरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पर्रा पंचायत बलुआरा की, पीड़ित पत्नी ने स्थानीय थाना में आवेदन देकर लगाई न्याय की गुहार।

डीएनबी भारत डेस्क 
बेगूसराय जिला के वीरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पर्रा पंचायत वार्ड 11 बलुआरा गांव में शराब के नशे में धूत एक नशेरी पति ने अपनी पत्नी को बुरी तरह लाठी डंण्डा से पिटकर जख्मी कर दिया। पिता के द्वारा मां के साथ बेरहमी पिटाई का विरोध और अपनी मां को पिता के पिटाई बचाव कर रहे दोनों पुत्र को भी नशेरी पिता ने पत्नी के साथ पीटकर घर से निकाल दिया।

घटना को लेकर पीड़ित पत्नी ने अपने नशेरी पति राम वृक्ष सहनी के विरुद्ध शराब के नशे में धूत होकर उसकी बेरहमी से पिटाई के साथ प्राईवेट पार्ट को लाठी से जख्मी कर घर से उसके दोनों बच्चों के साथ निकाल देने का आरोप लगाते हुए वीरपुर थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। इस संबंध में थाना अध्यक्ष समरेंद्र कुमार ने बताया कि पीड़िता के द्वारा दिए गए आवेदन के आलोक में पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

- Sponsored Ads-

बेगूसराय वीरपुर संवाददाता गोपल्लव झा

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article