विधानसभा उपचुनाव अपडेट – मोकामा में राजद की है अच्छी बढ़त तो गोपालगंज में जबरदस्त टक्कर

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

आज देश भर में 5 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की गिनती जारी है। विधानसभा उपचुनाव बिहार के दो सीट मोकामा और गोपालगंज जीत पर भी हुआ था जिसकी गिनती जारी है। ताजा रुझानों के अनुसार भाजपा और राजद में जबरदस्त टक्कर चल रही है। एक तरफ जहां बाहुबली अनंत सिंह के क्षेत्र मोकामा में उनकी पत्नी लगातार बढ़त बनाए हुए आगे चल रही हैं तो दूसरी तरफ गोपालगंज सीट पर शह मात का खेल चल रहा है और अभी भाजपा आगे चल रही है।

- Sponsored Ads-

12वें राउंड की गिनती के बाद मोकामा सीट पर राजद की नीलम देवी आगे चल रही हैं। 12 राउंड तक की गिनती में नीलम देवी को 49376 वोट प्राप्त हुआ है तो वहीं भाजपा की सोनम देवी को 37798 वोट। इसके साथ ही गोपालगंज सीट पर छठे राउंड की गिनती के बाद भाजपा की कुसुम देवी को 18234 वोट प्राप्त हुआ है जबकि राजद के मोहन प्रसाद गुप्ता को 17503 वोट प्राप्त हुआ है। एक तरफ जहां मोकामा में राजद अच्छी खासी बढ़त में है तो दूसरी तरफ गोपालगंज में भाजपा जबरदस्त टक्कर दे रही है

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article