11फरवरी से पटना-मोकामा-पटना पैसेंजर का परिचालन होगा पुनर्बहाल

DNB Bharat

 

यात्री सुविधा को लेकर रेल विभाग ने लिया फैसला।

डीएनबी भारत डेस्क 

पूर्व मध्य रेल द्वारा यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर पटना और मोकामा के बीच परिचालित की जाने वाली गाड़ी सं. 63271/ 63272 पटना-मोकामा-पटना पैसेंजर ट्रेन (जिसका परिचालन वर्तमान में स्थगित है) को स्पेशल ट्रेन 03378/03377 के रूप में दिनांक 11 फरवरी से अगले आदेश तक पुनर्बहाल किया जा रहा है। इसकी विभागीय जानकारी हाजीपुर मुख्यालय मुख्य जनसंपर्क अधिकारी विरेन्द्र कुमार ने दी है।

- Sponsored Ads-

11 फरवरी से गाड़ी सं. 03378 पटना-मोकामा स्पेशल पटना से 05.00 बजे खुलकर 09.10 बजे मोकामा पहुंचेगी । वापसी में गाड़ी सं. 03377 मोकामा-पटना स्पेशल मोकामा से 15.30 बजे खुलकर 18.50 बजे पटना पहुंचेगी ।

 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article