प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने किया अंम्वेदकर विद्यालय का औचक निरीक्षण

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

वीरपुर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अस्नेह लता वर्मा एवं बीआरपी रामानंद तिवारी के द्वारा बुधवार को वीरपुर पूर्वी पंचायत में अवस्थित अंम्वेदकर प्राथमिक विद्यालय का 10,30 बजे में औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मध्यान्ह भोजन कर रहे छात्रों से मिलने के बाद वे शिक्षकों की उपस्थिति पंजी , छात्र उपस्थित पंजी समेत विभिन्न पंजीओं का भी उन्होंने अवलोकन किया।

- Sponsored Ads-

प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने किया अंम्वेदकर विद्यालय का औचक निरीक्षण 2 साथ ही विधालय में मौजूद संसाधनों के बारे में भी विस्तृत जानकारी लेते हुए। संसाधनों की कमी से संबंधित फोरम को भी मौके पर मौजूद बीआरपी रामानंद तिवारी से संधारित करवाया।इस संबंध में उन्होंने बताया कि विभागीय आदेश के आलोक में अंम्वेदकर प्राथमिक विद्यालय वीरपुर का औचक निरीक्षण किया गया।294 वें नामांकित बच्चों में 260 मौके पर पाए गए हैं। शिक्षक और शिक्षिका लोग भी मौजूद थे।

बेगूसराय वीरपुर संवाददाता गोपल्लव झा की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article