भगवानपुर थाना परिसर के जनता दरबार में दो मामलों का हुआ निष्पादन

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

भगवानपुर प्रखंड में भूमि विवाद से संबंधित मामलों का निपटारा हेतु शनिवार को भगवानपुर थाना परिसर में अंचलधिकारी रानू कुमार व थानाध्यक्ष पवन कुमार  की संयुक्त अध्यक्षता में  जनता दरबार का किया गया आयोजन इस सम्बन्ध मे अंचलधिकारी रानू कुमार ने बताया कि प्रत्येक शनिवार को भूमि संबंधी विवादों के निपटारा के लिए जनता दरबार आयोजित किया जाता है

पूर्व से तीन मामले लंबित थे आज दो मामलों का  निष्पादन दोनों पक्षो की उपस्थिति मे किया गया अन्य बचे मामलो मे दोनों पक्ष उपस्थित नहीं रहने के कारण अन्य मामलो का निष्पादन नहीं हुआ है बचे मामलो मे दोनों पक्षो को फिर से सूचित किया गया है अगर अगले सप्ताह दोनों पक्ष उपस्थित होते है तो अन्य बचे मामलो का भी निष्पादन कर दिया जायगा

भगवानपुर थाना परिसर के जनता दरबार में दो मामलों का हुआ निष्पादन 2 आज एक भी नए मामले नहीं आये है वही थाना अध्यक्ष पवन कुमार ने कहा जीस मामले का निष्पादन हो गया है अगर दोनों पक्षो मे से कोई पक्ष किसी प्रकार का विवाद करते है तो उनपर कानूनी कार्यवाही की जायगी मौके पर कर्मचारी अरबिंद कुमार भारती, डब्लू कुमार सहित थाना कर्मी व मामले से संबंधित पक्ष व विपक्ष के लोग उपस्थित थे।

- Sponsored Ads-

बेगूसराय भगवानपुर संवाददाता गणेश प्रसाद की रिपोर्ट

Share This Article