वीरपुर पुलिस ने विदेशी शराब के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार

DNB Bharat

बेगूसराय जिला के वीरपुर थानाक्षेत्र अंतर्गत सहुरी स्थित घोरमारा चौक से हुई गिरफ्तारी।

डीएनबी भारत डेस्क 
बेगूसराय जिला अंतर्गत वीरपुर थानाक्षेत्र अंतर्गत वीरपुर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी कर एक युवक को 15 पाऊच विदेशी शराब के साथ सहुरी स्थित घोरमारा चौक पर से गिरफ्तार किया।

इस संबंध में अपर थानाध्यक्ष अंजली कुमारी ने बताया कि गश्ती के दौरान गुप्त सूचना मिली थी कि एक युवक शराब बिक्री हेतु ले जा रहा है। सहुरी घोरमारा चौक के पास जब उक्त युवक को पकड़ा तो उसने अपना नाम बिट्टू कुमार घर सहुरी बताया।

- Sponsored Ads-

तलाशी लेने पर उसके पास के बोरा से 15 पाऊच विदेशी शराब बरामद हुआ। उक्त युवक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करते हुये आगे की कार्रवाई के लिये उसे बेगूसराय कोर्ट भेज दिया गया है।

बेगूसराय वीरपुर संवाददाता गोपल्लव झा

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article