अबैध शराब मामले के नामजद अभियुक्त गिरफ्तार, भेजा जेल

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के खोदावंदपुर थाना क्षेत्र में पुलिस के द्वारा बरामद भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब मामले के नामजद आरोपी को वैशाली जिले से गिरफ्तार किया है।

- Sponsored Ads-

मामले को लेकर थानाध्यक्ष सुदिन राम ने बताया कि विदेशी शराब मामले के आरोपी वैशाली जिला के लालगंज थाना अंतर्गत शादुल्लाहपुर निवासी मथुरा शर्मा का पुत्र रीकेश कुमार को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया. उन्होंने बताया कि उक्त आरोपी काफी समय से फरार चल रहा था।

जिसके बाद न्यायालय द्वारा गिरफ्तारी को लेकर वारंट जारी किया गया था। जिसके बाद मुखवीर द्वारा दी गयी सूचना पर छापेमारी कर रविवार की रात उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपी से पुछताछ के बाद न्याययिक हिरासत बेगूसराय भेज दिया गया।

बेगूसराय खोदावंदपुर से नितेश कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article