बेगूसराय में जमीनी विवाद में एक कलयुगी भतीजे ने अपने ही चाचा एवं चचेरे भाई सहित तीन लोगो को पिटाई कर किया घायल

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

बेगूसराय में जमीनी विवाद में एक कलयुगी भतीजे ने अपने ही चाचा एवं चचेरे भाई सहित अन्य परिजनों की जमकर पिटाई कर दी। जिससे तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं जिनका इलाज सदर अस्पताल बेगूसराय में चल रहा है। घटना मटिहानी थाना क्षेत्र के सैदपुर की है। 

बेगूसराय में जमीनी विवाद में एक कलयुगी भतीजे ने अपने ही चाचा एवं चचेरे भाई सहित तीन लोगो को पिटाई कर किया घायल 2पीड़ित पेसे से शिक्षक हैं और लडूआरा विद्यालय में कार्यरत है। पीड़ित वजीर आलम ने बताया कि उनके भतीजा औरंगजेब से उनका पूर्व से ही जमीनी विवाद चल रहा है और इसको लेकर 2 वर्ष पूर्व भी औरंगजेब के द्वारा उनके पुत्र मोहम्मद शाहबाज के साथ मारपीट की गई थी । जिसमें की सहवाज गंभीर रूप से घायल हो गया था। 

बेगूसराय में जमीनी विवाद में एक कलयुगी भतीजे ने अपने ही चाचा एवं चचेरे भाई सहित तीन लोगो को पिटाई कर किया घायल 3इस मामले को लेकर पीड़ित पक्ष के द्वारा मोहम्मद औरंगज़ेब एवं अन्य आरोपियों पर 307 का मामला दर्ज कराया गया था जिसमें वह जमानत पर बाहर था । लेकिन इसी बीच वह विदेश चला गया तब न्यायालय ने मजबूरन औरंगजेब का जमानत खारिज कर दिया । अब दोबारा फिर औरंगजेब वापस आया है और मुकदमा उठाने को लेकर धमकी भी दे रहा है । 

बेगूसराय में जमीनी विवाद में एक कलयुगी भतीजे ने अपने ही चाचा एवं चचेरे भाई सहित तीन लोगो को पिटाई कर किया घायल 4बीते शाम वह अपने बैंक अकाउंट से 80000 रुपए निकालकर घर जा रहे थे तभी रात्रि कड़ीब 9:00 बजे औरंगज़ेब ने अपने अन्य सहयोगियों के साथ उन्हें घेर लिया और 80000 रुपए भी छीन लिए तथा उनके साथ लोहे के सरिया एवं इट पत्थर से जमकर पिटाई कर दी। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

 साथ ही साथ औरंगजेब एवं अन्य आरोपियों ने उनके घर के सदस्यों की भी पिटाई की। पूरा मामला जमीनी विवाद से जुड़ा हुआ है। इसको लेकर मोहम्मद वजीर आलम ने मटिहानी के विधायक राजकुमार सिंह से भी शिकायत दर्ज की है तथा पुलिस को भी घटना की सूचना दी है। विधायक राजकुमार सिंह ने उचित न्याय का आश्वासन दिया है। वहीं पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article