बेगूसराय में रास्ता विवाद में दबंगों ने घर में घुसकर पूरे परिवार को किया पिटाई, महिला समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

बेगूसराय में एक बार फिर दबंग का दबंगई देखने को मिला जहां दबंगों ने पीड़ित परिवार को आने-जाने का रास्ता बंद कर दिया।जब पीड़ित परिवार ने रास्ता बंद करने से मना किया तो इसी से नाराज होकर दबंगों ने घर में घुसकर पूरे परिवार को पिटाई कर दी।  दबंगों की पिटाई से महिला समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गया है। जिसका इलाज बेगूसराय के सदर अस्पताल में चल रहा है। घटना छौड़ाही थाना क्षेत्र के एकंबा गांव की है।

घायल सभी व्यक्ति की पहचान एकंबा गांव के रहने वाले मनोज साहनी एवं राजकिशोर साहनी राजकुमारी देवी के रूप में की गई है। जो की सभी लोगों की परिवार के हैं। इस घटना के संबंध में घायल मनोज साहनी ने बताया है कि गांव के ही रहने वाले दबंग व्यक्ति ने जबरन आने जाने का रास्ता बंद कर दिया था। उन्होंने बताया कि जब रास्ता बंद करने का विरोध किया तो उसी से नाराज होकर दबंगों ने घर में घुसकर लोहे की रोड से सभी लोगों को एक तरफ से पीट पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया है।

बेगूसराय में रास्ता विवाद में दबंगों ने घर में घुसकर पूरे परिवार को किया पिटाई, महिला समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल 2उन्हें भी बताया है कि हम लोग दूसरे जगह रहते हैं कभी-कभी घर आते हैं तो उन लोग के द्वारा जबरन जमीन को कब्जा करने के मकसद से रास्ता ही आने-जाने वाला बंद कर देता है। फिलहाल इस घटना की सूचना पीड़ित परिवार के द्वारा छौड़ाही थाना पुलिस को दी है। मौके पर छौड़ाही थाने की पुलिस पहुंचकर पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article