बेगूसराय में दो पक्षों में मामूली विवाद को लेकर हुए मारपीट में एक दर्जन लोग घायल,सदर अस्पताल में भर्ती 

DNB Bharat Desk
- Sponsored Ads-

बेगूसराय में बीते शाम दो पक्षों में मामूली विवाद को लेकर हुए खूनी संघर्ष में दोनों ही पक्ष की तकरीबन एक दर्जन लोग घायल है जिनका इलाज सदर अस्पताल बेगूसराय में चल रहा है। घटना नावकोठी थाना क्षेत्र के रमोली गांव की है। दोनों ही पक्ष के अपने-अपने दावे हैं।

 एक तरफ जहां एक पक्ष के राजीव कुमार महतो का कहना है कि उसका अपने पड़ोसी प्रमोद यादव से कोई विवाद नहीं था वह अपने दो मंजिलें निर्माणाधीन मकान पर छज्जी ढलाई कर रहा था। इस पर प्रमोद यादव वहां पहुंचा और बाद विवाद करने लगा। तत्पश्चात वापस जाने के बाद वह लाठी डंडे से लैस होकर अपने परिवार के सदस्यों के साथ घर में घुसकर राजीव कुमार उसकी मां, बहन भाई एवं पिता की जमकर पिटाई कर दी तथा ईंट पत्थर चलाकर घायल कर दिया। 

बेगूसराय में दो पक्षों में मामूली विवाद को लेकर हुए मारपीट में एक दर्जन लोग घायल,सदर अस्पताल में भर्ती  2वही प्रमोद यादव के भाई मनोज यादव का कहना है कि राजीव कुमार अपने घर के नल का पानी उसके आंगन में बहा देता था। जिसको लेकर कई बार उसे मना किया गया। बीते शाम फिर उसे पानी बहाने से मना किया गया और तभी वह छत से ईंट पत्थर चलाने लगा और लाठी डंडे से सभी लोगों की पिटाई कर दी। फिलहाल दोनों ही पक्षों के द्वारा अभी तक नावकोठी थाने में लिखित रूप से आवेदन नहीं दी गई है। दोनों ही पक्ष के घायलों का इलाज सदर अस्पताल बेगूसराय समेत अन्य जगहों पर चल रहा है ।

Share This Article