बेगूसराय सरदार अस्पताल में नशे में धुत शराबी ने घंटो किया हाई वोल्टेज ड्रामा

DNB Bharat Desk

शराबी की माने तो जिले में हर जगह सुविधाजनक रूप से शराब मिल रही है जिसकी कीमत ₹100 गिलास से लेकर ढाई सौ रुपए बोतल तक बताया जा रहा है।

डीएनबी भारत डेस्क

बिहार में बिहार की सरकार या जिला प्रशासन भले ही शराबबंदी कानून को सफल होने के लाख दावे कर ले लेकिन आए दिन ऐसी तस्वीरें सामने आ रही हैं जो शराबबंदी की पोल खोलने के लिए काफी हैं ।

बेगूसराय सरदार अस्पताल में नशे में धुत शराबी ने घंटो किया हाई वोल्टेज ड्रामा 2इतना ही नहीं शराबियों के हाई वोल्टेज ड्रामे से जिला प्रशासन को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है । ताजा मामला बेगूसराय जिले के लाखो थाना क्षेत्र के राजापुर डुमरी की है जहां पुलिस ने रविन कुमार नामक युवक को शराब के नशे में हिरासत में लिया था और जब उसे जांच पड़ताल के लिए सदर अस्पताल लाया गया तो उक्त शराबी रविन कुमार के द्वारा घंटों हाई वोल्टेज ड्रामा किया गया।

- Sponsored Ads-

आप तस्वीरों में देख सकते हैं किस तरह से शराबी सदर अस्पताल में उत्पात मचा रहा है साथ ही साथ प्रशासन एवं बिहार सरकार को भद्दी भद्दी गालियां दे रहा है। उक्त शराबी की माने तो जिले में हर जगह सुविधाजनक रूप से शराब मिल रही है जिसकी कीमत ₹100 गिलास से लेकर ढाई सौ रुपए बोतल तक बताया जा रहा है।

बेगूसराय सरदार अस्पताल में नशे में धुत शराबी ने घंटो किया हाई वोल्टेज ड्रामा 3शराबी रविन कुमार का आरोप है कि जब वह घर में सो रहा था तो जबरन पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है । फिलहाल जो भी हो लेकिन जिस तरह की तस्वीरें सामने आ रही है उसमें शराबबंदी कानून को सफल बताना कहीं न कहीं बेमानी साबित हो रही है।

बेगूसराय संवादाता सुमित कुमार बबलू की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article