बेगूसराय में रंगदारी नहीं देने पर खेत में लगा फसल किया बर्बाद, मामला दर्ज

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय के बछवाड़ा थाना क्षेत्र के दियारा इलाके में सोमवार की रात जमीनी विवाद को लेकर दो बीघा खेत में लगे आलू और मक्के की फसल को ट्रैक्टर से जोत कर क्षतिग्रस्त करने का मामला सामने आया है। मामले को लेकर रानी एक पंचायत के झमटिया गांव निवासी असर्फी पासवान का पुत्र कैलाश पासवान ने बछवाड़ा थाना में आवेदन देकर फसल बर्बाद किये जाने की शिकायत की है।

- Sponsored Ads-

उन्होने अपने आवेदन में कहा कि दादुपुर दियारा के झमटिया मौजा में दो बीघा खेत हैं। जिसमें आलू व मक्का का फसल लगाये थे। सोमवार खेत देखने गए तो उस समय खेत पर दादुपुर पंचायत के श्रवणटोल निवासी स्व मुनेश्वर पासवान का पुत्र राम विलास पासवान व स्व जागो पासवान का पुत्र राजेन्द्र पासवान मेरे फसल लगे खेत को मापने लगा। जब मेरे द्वारा विरोध किया गया तो उक्त दोनों ने मेरे साथ गाली ग्लौज करते हुए कहा कि एक लाख रुपया दो नहीं तो तुम्हारा फसल लगा खेत ट्रैक्टर से जोत कर बर्बाद कर देगे यह बात कह कर उक्त दोनों खेत से चला गया।

मंगलवार की सुबह जब खेत देखने गए तो देखे की मक्का व आलू लगा फसल ट्रैक्टर से जोत कर बर्बाद कर दिया था। खेत जोते जाने के कारण मुझे एक लाख रुपये से अधिक राशि का नुक़सान हुआ है। उन्होंने प्रशासन से फसल बर्बाद करने व रंगदारी मांगने वाले व्यक्ति पर कार्यवाही करने की मांग की है। मामले को लेकर थानाध्यक्ष अजित कुमार ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है। मामले की जांच के बाद कार्यवाही की जाएगी।

बछवाड़ा, बेगूसराय से सुजीत कुमार 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article