नालंदा: जमीनी विवाद मे विवाहिता की जहर देकर हत्या,ससुराल पक्ष के लोग हुए फरार, गोतिया से चल रहा तजा जमीनी विवाद

DNB Bharat Desk

नालंदा के सिलाव थाना क्षेत्र के बहेड़ा गांव में जमीन विवाद को लेकर एक विवाहिता की जहर देकर हत्या कर दी गई। मृतका की पहचान नेहा कुमारी (22) के रूप में हुई है। घटना के बाद से ससुराल पक्ष के सभी सदस्य फरार हैं।

परिजनों का आरोप है कि नेहा कुमारी के पति चेन्नई में काम करते हैं और घर में गोतिया के बीच जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी विवाद के कारण गोतनी द्वारा नेहा कुमारी को जबरन जहर पिला दिया गया, जिससे उसकी मौत हो गई।

नालंदा: जमीनी विवाद मे विवाहिता की जहर देकर हत्या,ससुराल पक्ष के लोग हुए फरार, गोतिया से चल रहा तजा जमीनी विवाद 2सिलाव थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मॉडल अस्पताल भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है। थानाध्यक्ष मुरली मनोहर आजाद का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों की पुष्टि हो सकेगी। पुलिस का मुताबिक महीला जहर खाकर सुसाइड किया है

Share This Article