बेगूसराय में 15 हजार रुपया घुस लेते दरोगा को निगरानी टीम ने किया गिरफ्तार

DNB Bharat Desk

 

निगरानी विभाग ने उक्त कार्रवाई भगवानपुर थाना के सब इंस्पेक्टर विनीत कुमार झा को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय में पटना निगरानी की टीम ने एक सब इंस्पेक्टर को 15 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। निगरानी विभाग ने उक्त कार्रवाई भगवानपुर थाना क्षेत्र के प्रखंड कार्यालय परिसर में की। दरअसल भगवानपुर थाना में कार्यरत सब इंस्पेक्टर विनीत कुमार झा संजात गांव निवासी सौरभ कुमार से मारपीट और छिनतई के आरोपी की गिरफ्तारी करने के बदले 15 हजार रुपए रिश्वत की मांग कर रहे थे

- Sponsored Ads-

बेगूसराय में 15 हजार रुपया घुस लेते दरोगा को निगरानी टीम ने किया गिरफ्तार 2 जिससे परेशान होकर पीड़ित ने इसकी शिकायत पटना निगरानी से की। पटना निगरानी के द्वारा मामले का सत्यापन किया गया और सही पाये जाने पर निगरानी की टीम भगवानपुर पहुंची जहां प्रखंड कार्यालय परिसर में पीड़ित सौरभ कुमार ने सब इंस्पेक्टर विनीत कुमार झा को रिश्वत के रूप में 15 हजार रुपए दिया जिसके बाद निगरानी की टीम ने सब इंस्पेक्टर को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

बेगूसराय में 15 हजार रुपया घुस लेते दरोगा को निगरानी टीम ने किया गिरफ्तार 3फिलहाल निगरानी की टीम आरोपी दारोगा विनीत कुमार झा को गिरफ्तार करने के बाद उसे लेकर पटना के लिए रवाना हो गई, वहीं मोकामा में पत्रकारों से बात करते हुए निगरानी के डीएसपी अरुणोदय पांडे ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के बदले 15 हजार की मांग की गई थी जिसके बाद सब इंस्पेक्टर विनीत कुमार झा को गिरफ्तार किया गया है। वहीं पीड़ित ने भी घटना की जानकारी देते हुए 15 हजार डिमांड की बात कुबूल की!

बेगूसराय भगवानपुर संवाददाता गणेश प्रसाद की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article