बगैर कारतूस कट्टा चलाते व साफ सफाई करते युवक का वीडियो वायरल, गिरफ्तारी के लिए पुलिस कर रही छापेमारी

DNB Bharat Desk

अवैध हथियार के साथ युवक का वीडियो वायरल, घर मे खाट पर बैठ साफ सफाई कर बिना कारतूस चला रहा कट्टा

डीएनबी भारत डेस्क

नालंदा में अवैध हथियार के साथ एक युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। युवक की पहचान नूरसराय प्रखंड अंतर्गत नोसरा गांव निवासी आदित्य नारायण पांडे के पुत्र विनायक पांडे उर्फ जुगन पांडे के रूप में किया गया है। वायरल वीडियो कब की है इसका पता नहीं चल सका है। वायरल वीडियो में स्पष्ट रूप से दिख रहा है कि युवक खाट पर बैठा हुआ है एवं अवैध हथियार की साफ-सफाई कर रहा है और बड़े ही आराम से वीडियो भी बनवा रहा है।

- Sponsored Ads-

साफ सफाई के उपरांत वह उसे घर में बैठकर ट्रिगर दबा बिना कारतूस के चलाता हुआ भी दिख रहा है। वायरल वीडियो की जानकारी के सम्बंध में नूरसराय थाना अध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी ने बताया कि यह साल भर पूर्व का वीडियो है। इस संदर्भ में जांच की गई है। जिस घर में यह वीडियो बना है। वह पहले कट्टा के साथ दिख रहा बदमाश के दोस्त का घर है। दोनों के बीच झगड़े हो गए हैं इसी के उपरांत यह वीडियो वायरल किया गया है। इस मामले में बदमाश पर पूर्व से भी दो मामले थाने में दर्ज हैं। जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। आरोपी घर छोड़कर फरार है।

नालंदा से ऋषिकेश

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article