समस्तीपुर में मानवता शर्मसार: दो बच्चों के पिता ने 4 साल की मासूम के साथ की हैवानियत, हालत नाजुक

DNB Bharat Desk
- Sponsored Ads-

समस्तीपुर में मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां दो बच्चों के बाप ने 4 साल की बच्ची के साथ रेप की कोशिश की। शरीर के कई जगहों पर दांत काटा। गेहूं के खेत में ले जाकर 30 साल के शादीशुदा व्यक्ति ने हैवानियत का परिचय दिया।  

वहसी दरिदें की यह करतूत समस्तीपुर के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में देखने को मिली। जहां अपने नानी के घर रहकर पढ़ाई कर रही 4 साल की बच्ची को भी नहीं बख्शा गया। दो बच्चों के बाप ने बच्ची के साथ हैवानियत का परिचय देते हुए उसके शरीर के कई जगहों पर दांत से काट कर उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की।

 समस्तीपुर में मानवता शर्मसार: दो बच्चों के पिता ने 4 साल की मासूम के साथ की हैवानियत, हालत नाजुक 2लेकिन जब बच्ची के परिजन उसे खोजते हुए खेत की तरफ गए तो टॉर्च की रोशनी देखकर आरोपी खेत मे बेहोश पड़ी बच्ची को छोड़कर भाग निकला लेकिन उसे भागते हुए ग्रामीणों ने देख लिया और उसकी पहचान की। आरोपी भी पड़ोस में रहने वाला 30 साल का व्यक्ति है, जो खुद दो बच्चों का बाप है। बेहोश की हालत में पीड़ित बच्ची को शहर के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है।

 समस्तीपुर में मानवता शर्मसार: दो बच्चों के पिता ने 4 साल की मासूम के साथ की हैवानियत, हालत नाजुक 3इलाज कर रहे डॉक्टर ने दुष्कर्म की कोशिश की बात कही है। उन्होंने बताया कि बच्ची के शरीर के कई हिस्सों पर दांत के निशान है।घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। 

ग्रामीणों का कहना है कि पास में देशी दारू और सुखा नशे का कारोबार धड़ल्ले से चलता है। नशा करने के बाद लोग इस तरह की घटनाओं को अंजाम देते हैं। पुलिस को नशे के सौदागरों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए। इलाके में दारु का बिकना बंद होना चाहिए।

Share This Article