दीपावली एवं छठ महापर्व के अवसर पर चौबे स्टेशन पर 13151/13152 कोलकाता- जम्मूतवी-कोलकाता एक्सप्रेस का अस्थायी ठहराव  

DNB Bharat

डीएनबी भारत डेस्क 

रेलवे द्वारा दीपावली एवं छठ महापर्व पूजा के अवसर पर यात्रियों की सुविधा हेतु धनबाद मंडल के नेताजी सुभाषचंद्र बोस गोमो-कोडरमा के मध्य स्थित चौबे स्टेशन पर दिनांक 08.10.2022 से 07.11.2022 तक अस्थायी रूप से दो मिनट का ठहराव प्रदान किया गया है ।

- Sponsored Ads-

गाड़ी संख्या 13151 कोलकाता-जम्मूतवी एक्सप्रेस 18.23 बजे चौबे स्टेशन पहुंचेगी और 18.25 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी जबकि वापसी में गाड़ी संख्या 13152 जम्मूतवी- कोलकाता एक्सप्रेस 08.28 बजे चौबे स्टेशन पहुंचेगी और 08.30 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी। उक्त जानकारी हाजीपुर मुख्यालय मुख्य जनसंपर्क अधिकारी विरेन्द्र कुमार ने दी।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article