बेगूसराय में इलाज के दौरान गर्भवती महिला की मौत, परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगा किया हंगामा

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय में एक बार फिर एक गर्भवती महिला की मौत के बाद परिजनों ने निजी नर्सिंग होम पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाकर जमकर हंगामा किया है। घटना रिफाइनरी ओपी क्षेत्र स्थित एक निजी नर्सिंग होम की है। मृतक महिला की पहचान लखीसराय जिले के पिपरिया थाना क्षेत्र के ओलीपुर रामचंद्रपुर की रहने वाली राजाराम कुमार की पत्नी मोनी कुमारी के रूप में की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मोनी कुमारी की शादी 21 जून 2021 को हुई थी और वर्तमान में वह गर्भवती थी।

- Sponsored Ads-

9 नवंबर को उसे सांस लेने में तकलीफ होने लगी तब परिजनों ने सर्वप्रथम उसका स्थानीय स्तर पर प्राथमिक इलाज करवाया एवं उसके बाद पीड़ित महिला मोनी कुमारी को लेकर बेगूसराय चले आए जहां उन्होंने एक निजी नर्सिंग होम में महिला को भर्ती कराया। लेकिन आज इलाज के क्रम में मोनी कुमारी की मौत हो गई इससे परिजन आक्रोशित हो गए और परिजनों के द्वारा लगातार आरोप लगाया गया की निजी नर्सिंग होम के द्वारा पैसे तो ऐठे गए लेकिन महिला का समुचित इलाज नहीं किया गया। बाद में महिला के परिजनों ने जमकर हंगामा किया एवं सड़क भी जाम कर दिया। तत्पश्चात रिफाइनरी थाने की पुलिस एवं सिंघौल थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर किसी तरह लोगों को शांत करने का प्रयास कर रहे हैं।

वहीं निजी नर्सिंग होम संचालकों के द्वारा परिजनों के आरोप का खंडन किया जा रहा है और कहा जा रहा है कि महिला का उचित उपचार किया गया लेकिन गर्भवती होने की वजह से स्थिति बिगड़ने लगी और उसकी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद स्थिति को नियंत्रण में कर लिया है। मौके पर पहुंचे पुलिस पदाधिकारी श्याम बिहारी चौधरी ने बताया कि अस्पताल के चिकित्सक अनिल कुमार के द्वारा हंगामे की सूचना दी गई थी उसी सूचना पर पुलिस पहुंची और फिलहाल हंगामे को शांत किया तथा मामले की छानबीन में जुट गई है।

बेगूसराय से सुमित कुमार 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article