न्यू जलपाईगुड़ी-कटिहार-बरौनी-शाहपुर पटोरी-हाजीपुर के रास्ते एक-एक वन-वे स्पेशल ट्रेन का किया जायेगा परिचालन

DNB Bharat

 

सिलचर से गोरखपुर, न्यू जलपाईगुड़ी से ओखा एवं गुवाहाटी से पुणे के लिए एवं गुवाहाटी-न्यू जलपाईगुड़ी-मालदा टाउन-भागलपुर-किउल-नवादा के रास्ते अगरतला से गया के लिए एक-एक वन-वे स्पेशल ट्रेन का किया जायेगा परिचालन।

डीएनबी भारत डेस्क 

रेल यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ के मद्देनजर अगरतला से गया, सिलचर से गोरखपुर, न्यू जलपाईगुड़ी से ओखा एवं गुवाहाटी से पुणे के लिए एक-एक वन-वे स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाने का निर्णय लिया गया। जिसकी विभागीय जानकारी हाजीपुर मुख्यालय मुख्य जनसंपर्क अधिकारी विरेन्द्र कुमार ने दी जिसका विवरण निम्नानुसार है –

- Sponsored Ads-

1.गाड़ी सं. 05610 अगरतला-गया वन-वे स्पेशल (गुवाहाटी-न्यू जलपाईगुड़ी- मालदा टाउन- भागलपुर- किउल-नवादा के रास्ते) – गाड़ी संख्या 05610 अगरतला-गया वन-वे स्पेशल दिनांक 25.05.2023 (गुरूवार) को अगरतला से 10.00 बजे खुलकर अगले दिन 17.53 बजे भागलपुर, 19.02 बजे जमालपुर, 20.40 बजे किउल, 21.32 बजे वारसलीगंज, 21.52 बजे नवादा रूकते हुए 23.30 बजे गया पहुंचेगी। इस स्पेशल ट्रेन में शयनयान श्रेणी के 15 कोच एवं साधारण श्रेणी के 03 कोच होंगे ।

2. गाड़ी सं. 05609 सिलचर-गोरखपुर वन-वे स्पेशल (गुवाहाटी-न्यू जलपाईगुड़ी- कटिहार- बरौनी-शाहपुर पटोरी-हाजीपुर के रास्ते) – गाड़ी संख्या 05609 सिचलर-गोरखपुर वन-वे स्पेशल दिनांक 25.05.2023 (गुरूवार) को सिलचर से 18.45 बजे खुलकर 26.05.2023 को 17.20 बजे कटिहार, 18.21 बजे नौगछिया, 19.08 बजे मानसी, 19.20 बजे खगड़िया, 20.00 बजे बेगुसराय, 20.35 बजे बरौनी, 21.22 बजे मोहिउद्दीनगर, 21.36 बजे शाहपुर पटोरी, 21.47 बजे महनार रोड, 21.59 बजे देसरी, 23.15 बजे हाजीपुर, 23.30 बजे सोनपुर रूकते हुए 27.05.2023 को 05.45 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। इस स्पेशल ट्रेन में शयनयान श्रेणी के 12 कोच एवं साधारण श्रेणी के 04 कोच होंगे ।

3. गाड़ी सं. 05736 न्यू जलपाईगुड़ी-ओखा वन-वे स्पेशल (कटिहार-बरौनी- शाहपुर पटोरी-हाजीपुर के रास्ते) – गाड़ी संख्या 05736 न्यू जलपाईगुड़ी-ओखा वन-वे स्पेशल दिनांक 27.05.2023 (शनिवार) को न्यू जलपाईगुड़ी से 17.30 बजे खुलकर 21.40 बजे कटिहार, 22.43 बजे नौगछिया, 23.48 बजे खगड़िया, दिनांक 28.05.2023 को 00.28 बजे बेगुसराय, 01.10 बजे बरौनी, 03.00 बजे हाजीपुर, 09.15 बजे पं. दीनदयाल उपाध्याय जं. रूकते हुए 29.05.2023 को 23.45 बजे ओखा पहुंचेगी। इस स्पेशल ट्रेन में शयनयान श्रेणी के 15 कोच होंगे ।

4. गाड़ी सं. 05650 गुवाहाटी-पुणे वन-वे स्पेशल (न्यू जलपाईगुड़ी- कटिहार-बरौनी-शाहपुर पटोरी-हाजीपुर-डीडीयू के रास्ते) – गाड़ी संख्या 05650 गुवाहाटी-पुणे वन-वे स्पेशल दिनांक 26.05.2023 (शुक्रवार) को गुवाहाटी से 20.40 बजे खुलकर 27.05.2023 को 07.10 बजे कटिहार, 08.03 बजे नौगछिया, 08.58 बजे खगड़िया, 10.15 बजे बरौनी, 12.05 बजे हाजीपुर, 13.10 बजे पाटलिपुत्र एवं 17.00 बजे पं. दीनदयाल उपाध्याय जं. रूकते हुए 28.05.2023 को 18.20 बजे पुणे पहुंचेगी। इस स्पेशल ट्रेन में तृतीय वातानुकूलित श्रेणी के 02 कोच एवं शयनयान श्रेणी के 10 कोच एवं साधारण श्रेणी के 04 कोच होंगे।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article