बेगूसराय पुलिस के लिए चुनौतीपूर्ण रहा मंगलवार, तीन अलग अलग घटनाओं में…

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय पुलिस के लिए आज का दिन सनसनीखेज रहा। आज एक तरफ जहां एक प्रेमी जोड़े की हत्या कर रेल ट्रैक पर फेंक दिया गया तो दूसरी तरफ चाचा के द्वारा भतीजी पर एसिड अटैक करने का मामला प्रकाश में आया साथ ही प्रेम प्रसंग के एक अन्य मामले में आरोपी के घर सैकड़ों लोगों ने घुसकर मारपीट की घटना को अंजाम दिया जिसमें कि तकरीबन 20 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी मामलों के संबंध में बताते हुए डीएसपी मुख्यालय निशित प्रिया ने कहा है कि लाखो थाना क्षेत्र के अयोध्या बारी से प्रेम प्रसंग का एक मामला सामने आया था जिसमें नुनू बाबू नामक युवक ने अपने ही गाड़ी के मालिक सह पूर्व सरपंच कारी महतो की पुत्री को प्रेम जाल में फंसाया एवं दीपावली की रात उसे लेकर फरार हो गया। मृतक नुनू बाबू के परिजनों ने कारी महतो एवं उसके परिवार पर हत्या का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस ने कारी महतो एवं उसकी पत्नी को हिरासत में ले लिया है एवं पूछताछ कर रही है। एफएसएल की टीम को बुलाया गया है अब जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा पूरा मामला क्या है।

- Sponsored Ads-

दूसरे मामले में बताते हुए उन्होंने कहा कि रिफाइनरी थाना क्षेत्र के मोसादपुर में एक नशेड़ी चाचा के द्वारा भतीजी पर एसिड फेंकने का मामला प्रकाश में आया था लेकिन जांच के बाद यह पाया गया कि आरोपी दीपक कुमार के द्वारा पीड़िता सुहानी पर एसिड नहीं बल्कि चावल की गर्म मार फेंकी गई थी जिससे वह घायल हो गई। फिलहाल उसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। उन्होंने कहा कि आरोपी एवं पीड़िता सुहानी के पिता के बीच लंबे समय से एक जमीन को लेकर विवाद चल रहा है और इसी वजह से नोकझोंक के दौरान दीपक कुमार के द्वारा यह हमला किया गया। फिलहाल पुलिस सभी मामलों में आरोपी को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है।

वहीं तीसरे मामले में बताते हुए मुख्यालय डीएसपी निशित प्रिया ने कहा कि सिंघौल थाना क्षेत्र के कमरुद्दीनपर से एक मामला सामने आया था जिसमें एक युवक पर दूसरी जाति की लड़की को भगा कर शादी करने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में लड़की के परिजनों ने लड़के पर अपहरण का मामला भी दर्ज करवाया था लेकिन बीती रात लड़की के परिजनों ने लड़के के घर पर हमला कर दिया जिसमें कई लोग जख्मी हुए हैं। फिलहाल पुलिस के द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है।

बेगूसराय से सुमित कुमार (बबलू) 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article