पिकअप और ट्रैक्टर की भीषण टक्कर में पिकअप चालक की मौत

DNB Bharat

नालंदा जिला के रहुई थाना क्षेत्र अंतर्गत गोबरिया मोड़ की घटना।

डीएनबी भारत डेस्क 

नालंदा जिला के रहुई थाना इलाके के बिहटा सरमेरा एसएच 78 पर गोबरिया मोड़ के समीप ट्रैक्टर और पिकअप की भीषण टक्कर में पिकअप चालक की मौके पर ही मौत हो गई।मृतक की पहचान बक्सर जिला के ब्रह्मपुर थानाक्षेत्र चंद्रपुरा निवासी श्रीभगवान का पुत्र रंजीत कुमार यादव के रूप में हुआ है।

- Sponsored Ads-

मृतक के पिता ने बताया कि वह बक्सर हाट से मवेशी लेकर शेखपुरा जा रहा था। इसी दौरान गोबरिया मोड़ के समीप ट्रैक्टर से टक्कर हो गई। थानाध्यक्ष नंदन सिंह ने बताया कि मोड़ के समीप सड़क के बीच गढ़्ढ़ा होने के कारण अक्सर यहां सड़क  हादसा होता है।

मंगलवार की रात्रि ओभर टेक के चक्कर में पिकअप और ट्रैक्टर की टक्कर होने से पिकअप गढ़्ढ़े में पलट गई जिससे चालक की मौके पर ही मौत हो गई। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया गया है। दोनों वाहनों को जप्त कर लिया गया है।

नालंदा संवाददाता ऋषिकेश 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article