समस्तीपुर में लड़की की गला रेत कर हत्या, घटनास्थल पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी

DNB Bharat

समस्तीपुर जिला के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के कृष्णापुरी मोहल्ले में घरेलू काम करने वाली लड़की की गला रेतकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस।

डीएनबी भारत डेस्क 

 

समस्तीपुर जिला में घरेलू काम करने वाली एक युवती की गला रेतकर हत्या किये जाने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। घटना के बारे में बताया जा रहा है कि समस्तीपुर जिला के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत कृष्णापुरी मोहल्ले में युवती की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मोहल्ले वालों के द्वारा जिसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। लोगों के अनुसार लड़की की हत्या गला रेतकर की गई है। साथ ही मृतका की पहचान दुर्गा कुमारी के रूप में हुई है।

- Sponsored Ads-

वहीं मृतक लड़की के बारे में मोहल्ले के लोगों ने कहा वह घरेलू काम (दाई) करती थी। देर शाम लड़की के घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल सका। अहले सुबह शव मिलने की सूचना स्थानीय लोगों के द्वारा पुलिस को दी गई घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर मामले की तफ्तीश में जुट गई है। घटना के संबंध में मृतिका के पिता ने बताया कि विकास नाम के किसी लड़के के साथ उसका पूर्व से विवाद चल रहा था। घटना को लेकर पूर्व में पंचायत भी हुई थी और आज लड़की का शव बरामद किया गया है। वहीं थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार मिश्रा ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। घटना में शामिल लोगों को बख्शा नहीं जाएगा।

समस्तीपुर से अफरोज आलम

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article