समस्तीपुर: घर में घुस कर बदमाशों ने सो रहे बुजुर्ग को मारी गोली, गंभीर हालत में चल रहा है इलाज

DNB Bharat Desk

 

घटना कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के राजखंड दुधपुरा वार्ड संख्या-30 की है, घटना के पीछे से सामने आया तेजाब कांड

डीएनबी भारत डेस्क

समस्तीपुर जिले के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र में एक वृद्ध को कुछ बदमाशों ने घर में घुसकर गोली मार दिया। जिसे आनन-फानन में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी गंभीर स्थिति देख उसे दरभंगा रेफर कर दिया गया है। घटना कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के राजखंड दुधपुरा वार्ड संख्या-30 की है। जख्मी की पहचान स्थानीय घुरन पाल के रूप में की गई है।

- Sponsored Ads-

समस्तीपुर: घर में घुस कर बदमाशों ने सो रहे बुजुर्ग को मारी गोली, गंभीर हालत में चल रहा है इलाज 2घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई हैं।घटना को लेकर बताना है की गांव के ही विशेश्वर पाल के परिवार से उन लोगों का विवाद पहले से चल रहा है। कुछ महीनों पूर्व विशेश्वर पाल पर तेजाब फेंका गया था। घटना को लेकर कर्पूरीग्राम थाना में कांड संख्या 24/23 दर्ज किया गया था। जिस आरोप में उसका बेटा और पोता दोनों जेल में बंद है।

समस्तीपुर: घर में घुस कर बदमाशों ने सो रहे बुजुर्ग को मारी गोली, गंभीर हालत में चल रहा है इलाज 3इस बीच विशेश्वर पाल के पुत्र मंजय पाल ने तेजाब कांड का प्रतिशोध लेने के लिए अपने साथी के साथ बीती रात घर में घुसकर उसके पति को गोली मार दी।

समस्तीपुर संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट

Share This Article