होली और रमजान को लेकर पुलिस ने किया फ्लैगमार्च

DNB Bharat Desk

होली त्यौहार एवं रमजान के दौरान क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार के नेतृत्व में बुधवार की शाम खोदाबंदपुर में पुलिस ने फ्लैग मार्च किया। पुलिस के जवान थाना से खोदाबंदपुर बाजार तक पैदल मार्च किया। फिर वाहनो पर सवार होकर काफिले के साथ संपूर्ण प्रखंड क्षेत्र का भ्रमण किया और लोगों से शांतिपूर्वक सामाजिक एवं सांप्रदायिक सद्भाव के साथ मिलजुल कर होली एवं रमजान मनाने का अपील की।

बताते चलें कि इस बार शुक्रवार को रमजान के जुम्मे के नमाज और होली दोनों एक साथ है। इसको लेकर पुलिस थोड़ा विशेष सतर्क है। पुलिस के जवान तारा चौक, बाड़ा मोकररी चौक, पेट्रोल पंप चौक, सागी चौक, चलकी चौक मसूराज चौक, सिरसी आदि स्थानों पर रुक-रुक कर लोगों से अपील करते देखा गया। मार्च में एसआई सुबोध कुमार अंजलि भारद्वाज, मोहम्मद मुनीर एवं अन्य अधिकारी और पुलिस के जवान शामिल थे।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article