मुजफ्फरपुर में दिनदहाड़े बड़ी लूट, हथियार के बल पर…

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क 

मुजफ्फरपुर में बुधवार को अपराधियों ने एक बड़ी लूट की घटना को अंजाम दिया है। तीन की संख्या में बाइक से आए हथियारबंद अपराधियों ने मुजफ्फरपुर के एक ज्वेलरी दुकान से करीब 50 लाख रूपये मूल्य की ज्वेलरी लूट ली और मौके से चलते बने।

घटना सदर थाना क्षेत्र के टुनकी साह होमियोपैथिक कॉलेज के नजदीक की है। लूट की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया, लोगों में दहशत का माहौल है। घटना के बारे में बताया जा रहा है कि पहले एक अपराधी ज्वेलरी दुकान में ग्राहक बन कर घुसे और चेन देखने लगे इसी दौरान दो अन्य हथियारबंद अपराधी भी अंदर घुसे और हथियार के बल पर दुकान के कर्मी और अन्य ग्राहकों को बंधक बना लिया फिर करीब 50 लाख रूपये मूल्य के जेवर की लूट कर मौके से चलते बने।

घटना की जानकारी मिलने के बाद कई थाना की पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गई है वहीं स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल हो गया है।

Share This Article