डेंगू बुखार से इलाज के दौरान एक युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

DNB Bharat

बेगूसराय जिला के वीरपुर के युवक की पटना में इलाज के दौरान मौत

डीएनबी भारत डेस्क

वीरपुर थानाक्षेत्र अंतर्गत वीरपुर पश्चिम पंचायत के वार्ड संख्या 5 निवासी 26 वर्षीय नीरज कुमार की मौत रविवार को देर शाम पटना के एक निजी अस्पताल में डेंगू बुखार से हो गई। वह रामचन्द्र सिंह उर्फ नुनु सिंह का शादीशुदा पुत्र था। घटना की सूचना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। इस संबंध में परिजनों ने बताया कि 15 दिनों पूर्व उसे बुखार लग गया थी। और गांव के ही स्थानीय चिकित्सक द्वारा दवा दी गई थी।

- Sponsored Ads-

लेकिन सुधार नहीं होने पर तुरंत बेगूसराय शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सक द्वारा डेंगू बुखार की पुष्टि की गई और तुरंत इलाज शुरू कर दिया गया।जहां 8 दिनों तक लगातार इलाज चलने के बाद स्थिति और बिगड़ने लगी। उसके बाद परिजनों ने आनन-फानन में उसे पटना के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।

वहां 4 दिनों तक इलाज चलने के बाद रविवार को देर शाम उसकी मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि वह बेहद सुशील व ईमानदार युवक था। पिछले डेढ़ साल पूर्व उसकी शादी हुई है। घटना के बाद उसके माता-पिता पत्नी व बड़े भाई का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। इधर घटना की जानकारी मिलते ही लोगों की भीड़ देखने के लिए उमर परी। मौके पर मौजूद हर लोग उसके ईमानदारी की चर्चा कर रहे थे।

बेगूसराय वीरपुर संवाददाता गोपल्लव झा

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article