छठ घाट तालाब में तैरता हुआ युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी, डुब कर हुआ मौत

DNB Bharat Desk

बिहार थाना क्षेत्र की घटना।

डीएनबी भारत डेस्क

बिहार थाना क्षेत्र इलाके के तकिया कला छठ घाट तालाब में युवक का तैरता हुआ शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा इसकी सूचना तत्काल बिहार थाना पुलिस को दी गई।

घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि युवक मुस्कान लक्ष्मी पूजा का मूर्ति विसर्जन को लेकर अपने दोस्तों के साथ छठ घाट गया था। मूर्ति विसर्जन के दौरान ही युवक मूर्ति के अंदर दब गया और किसी को पता भी नहीं चला। हालांकि परिजनों ने युवक की काफी खोजबीन की ।

- Sponsored Ads-

छठ घाट तालाब में तैरता हुआ युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी, डुब कर हुआ मौत 2सोमवार की दोपहर में युवक का शव पानी में तैरता हुआ स्थानीय लोगों के द्वारा देखा गया। घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों में चीख पुकार मच गई। फिलहाल पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सुधार अस्पताल भेज दिया है।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article