शराब पीकर हंगामा कर रहे नशेरी को पुलिस ने किया गिरफ्तार,भेजा जेल

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

वीरपुर थाना की पुलिस एक्शन मुड में आ गई है।शराब पीकर हंगामा करते या किसी के साथ उलझते, गाली गलौज करते पकड़ाए तो निश्चित रूप से जेल जाना हीं होगा।इसी करी में मंगलवार को पुलिस पदाधिकारी विनोद कुमार क्षेत्र में दल-बल के साथ दिवा गस्ति कर रहे थे।

- Sponsored Ads-

पुलिस पदाधिकारी को सुचना मिली कि सिकरौहुला स्थित तीनमुहानी गंडक नदी के बांध कर एक नशेरी शराब पीकर हंगामा कर रहा है। सुचना के आलोक में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नशेड़ी को गिरफतार कर पुलिस अभिरक्षा में आगे की कार्रवाई के लिए न्ययालय भेज दिया है।

इस संबंध में पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि पुछताछ के दौरान उक्त नशेड़ी ने भवानंदपुर पंचायत के वार्ड नं 15 के सिपाही साव के 27 वर्षीय पुत्र मिथलेश साव के रूप में पहचान बताया है।

बेगूसराय वीरपुर संवाददाता गोपल्लव झा की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article