खगड़िया: पुर्व से घात लगाए अपराधियों ने बाइक सवार को मारी गोली, एक व्यक्ति की हुई मौत, एक घायल

DNB Bharat Desk

 

 

डीएनबी भारत डेस्क

खगड़िया के मुफसिल थाना क्षेत्र के अमनी- बगडु काली स्थान रोड में अपराधियों ने तीन लोगों पर किया गोलीबारी जिसमें एक व्यक्ति को गोली लगने से मौत इलाज के दौरान हो गया। बताया जा रहा है की तीनों लोग मानसी थाना क्षेत्र के अमनी गाँव के रहने वाले है। जिसमें 45 वर्षीय रोहित राम की मौत होने का खबर मिला है।

- Sponsored Ads-

बताया जा रहा की अमनी निवासी वैजनाथ राम का पुत्र रोहित राम बाइक से अपने चचेरे भाई के साथ अमनी से बगड्डु रोड होते हुए खगड़िया जा रहा था की पहले से घात लगाये करीब तीन-चार की संख्या में अपराधियों ने घेर लिया। विरोध करने पर अपराधियों ने गोली मार दिया। जिसमें अमनी के रोहित राम का मौत हो गया। वहीं एक लोग जख्मी है।

खगड़िया: पुर्व से घात लगाए अपराधियों ने बाइक सवार को मारी गोली, एक व्यक्ति की हुई मौत, एक घायल 2जख्मी रघुनाथ राम के 28 वर्षीय पुत्र दीपक राम बताया जा रहा है जिसका इलाज खगड़िया सदर अस्पताल में चल रहा है, वहीं एक व्यक्ति की बाल बाल बचने की खबर है। घायल व्यक्ति द्वारा बताया गया की गोली अमनी के नामचीन अपराधी छबीला यादव ने चलाया है। इधर घटना के बाद परिवार वालों का रो रो कर बुरा हाल है। घटना का का कारण पुर्व का रंजिश बताया जा रहा है। हलांकि पुलिस अभी कुछ भी बताने से इनकार जा रहा है।

खगड़िया संवाददाता राजीव कुमार की रिपोर्ट

Share This Article