बेगूसराय में ज्वेलरी व्यवसाई के कर्मचारी से लुट,आधा किलो सोना छह किलो चांदी अपराधियों ने हथियार के बल पर लुट कर हुआ फरार

DNB Bharat Desk

 

विरोध करने पर स्टाफ को अपराधियों ने पीट-पीटकर गंभीर रूप से किया घायल, सारी वारदात सीसीटीवी में कैद

 

घटना बलिया थाना क्षेत्र के छोटी बलिया बड़ी दुर्गा स्थान के समीप की है।

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय में बेंखौफ अपराधियों ने एक बार फिर बड़ी वारदात को अंजाम दिया जहां देर शाम सोने और चांदी की दुकान बंद कर जा रहे व्यवसाय के स्टाफ से हथियार के बल पर अपराधियों ने सोने एवं चांदी की लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। जब इसका विरोध स्टाफ के द्वारा किया गया तो अपराधियों ने उसे पीट-पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

- Sponsored Ads-

वही लूट का वीडियो भी सामने आया है जहां एक मोटरसाइकिल पर तीन अपराधी पहुंचते हैं और लूट की बड़ी वारदात को अंजाम देते हैं और जब इसका विरोध स्टाफ के द्वारा किया जाता है तो उसे पर फायरिंग भी करना शुरू कर देता है। घटना बलिया थाना क्षेत्र के छोटी बलिया बड़ी दुर्गा स्थान के समीप की है। घायल स्टाफ ने बताया है कि सोना और चांदी की दुकान बंद कर सोना और चांदी लेकर घर जा रहे थे। तभी एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन अपराधियो ने रास्ते में घेर लिया।

बेगूसराय में ज्वेलरी व्यवसाई के कर्मचारी से लुट,आधा किलो सोना छह किलो चांदी अपराधियों ने हथियार के बल पर लुट कर हुआ फरार 2और हथियार दिखाकर लूटने लगा। जब लूट का विरोध मेरे द्वारा किया तो इसी से नाराज़ अपराधियों ने हथियार से सर पर वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। एवं सोना और चांदी लूटकर अपराधी फरार हो गए। फिलहाल घायल अवस्था में घायल स्टाफ को इलाज के लिए बलिया पीएससी में भर्ती कराया जहां इलाज चल रहा है। घायल स्टाफ की पहचान छोटी बलिया के रहने वाले रविंद्र कुमार के रूप में की गई है।

बेगूसराय में ज्वेलरी व्यवसाई के कर्मचारी से लुट,आधा किलो सोना छह किलो चांदी अपराधियों ने हथियार के बल पर लुट कर हुआ फरार 3घायल रविंद्र कुमार ने बताया कि तकरीबन 6 किलो चांदी और ₹450 ग्राम सोना लेकर जा रहे थे तभी अपराधियों ने रास्ते में घेर कर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया है। उन्होंने बताया है कि छोटी बलिया बड़ी दुर्गा स्थान के पास सोना चांदी का दुकान है और उसे दुकान में हम स्टाफ के रूप में काम करते हैं आज देर शाम दुकान बंद कर सोना और चांदी लेकर जा रहे थे तभी रास्ते में अपराधियों ने हथियार के बल पर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया है। फिलहाल इस घटना की सूचना बलिया थाना पुलिस को लगी है। मौके पर बलिया थाने की पुलिस पहुंचकर पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article