समस्तीपुर: कर्पूरी बस पड़ाव में ऑटो और टोटो चालको से दबंगो द्वारा की जा रही है अवैध वसूली,राशि नही देने पर करते है मारपीट, ऑटो रिक्शा चालक परेशान

DNB Bharat Desk

शिकायत नगर निगम के अधिकारियों से शिकायत करने के बाद भी कोई करवाई नही

डीएनबी भारत डेस्क
समस्तीपुर नगर निगम की मिली भगत से समस्तीपुर में ऑटो एवं टोटो समेत अन्य गाड़ियों से दबंगों द्वारा अवैध रूप से वसूली किए जाने का मामला सामने आया है।बताया जाता है की नगर निगम समस्तीपुर के द्वारा विगत दिनों कर्पूरी बस पड़ाव के आस पास लगने वाले ऑटो और टोटो से बैरियर लगाने हेतु निविदा निकाला गया था

समस्तीपुर: कर्पूरी बस पड़ाव में ऑटो और टोटो चालको से दबंगो द्वारा की जा रही है अवैध वसूली,राशि नही देने पर करते है मारपीट, ऑटो रिक्शा चालक परेशान 2 जिसके बाद आनंद कुमार नामक व्यक्ति को बैरियर वसूली हेतु अधिकृत किया गया। बताया जाता है की एग्रीमेंट होने के बाद ठिकेदार द्वारा कर्पूरी बस पड़ाव समेत शहर के स्टेशन चौक आदि जगहों पर ऑटो,टोटो चालकों से अवैध रूप से राशि वसूली की जा रही है जिससे ऑटो,टोटो चालकों के अंदर काफी नाराजगी देखने को मिल रहा है।

- Sponsored Ads-

समस्तीपुर: कर्पूरी बस पड़ाव में ऑटो और टोटो चालको से दबंगो द्वारा की जा रही है अवैध वसूली,राशि नही देने पर करते है मारपीट, ऑटो रिक्शा चालक परेशान 3सूत्र बताते हैं कि दबंग ठिकेदार के गुंडे द्वारा राशि देने से इंकार करने पर ऑटो,टोटो चालकों के साथ मारपीट भी की जाती है ऑटो,टोटो चालकों ने बताया की अवैध रूप से वसूली करने वाले ठिकेदार के गुंडे राशि वसूली के बदले उन्हें कर्पूरी बस पड़ाव की रसीद देते हैं जबकि वसूली स्टेशन चौक पर करते हैं। उन लोगों ने बताया वह लोग इसकी शिकायत नगर निगम के अधिकारियों से भी की लेकिन कोई करवाई नही हुई।

समस्तीपुर: कर्पूरी बस पड़ाव में ऑटो और टोटो चालको से दबंगो द्वारा की जा रही है अवैध वसूली,राशि नही देने पर करते है मारपीट, ऑटो रिक्शा चालक परेशान 4सूत्र का बताना है की यह राशि वसूली अभियान सुबह करीब चार बजे से नौ बजे तक यानी ट्रैफिक पुलिस के आने से पहले तक ही किया जाता है।इस संबंध में पूछे जाने पर नगर आयुक्त के ,डी प्रज्वल ने बताया की नगर निगम कर्पूरी बस पड़ाव का टेंडर की प्रक्रिया के बाद एग्रीमेंट किया है।यदि कोई अन्य जगहों पर वसूली कर रहा है तो इसकी शिकायत ट्रैफिक पुलिस या परिवहन विभाग से करे।

समस्तीपुर संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट

 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article