भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रहा नाला निर्माण: समस्तीपुर वार्ड-23 में घटिया सामग्री के प्रयोग पर मोहल्ले वासियों का हंगामा

DNB Bharat Desk

समस्तीपुर नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नं. 23 के मोहल्ले वासियों ने गली में नाला निर्माण में घोर अनियमितता बरतने का आरोप लगाया है। आरोप यह है की नाला निर्माण ऐसा किया जा रहा है की ईधर बना और उधर धंस ढह गया।

- Sponsored Ads-

मिली जानकारी अनुसार बताया जाता है कि समस्तीपुर शहर के गुदड़ी बाजार वार्ड नंबर 23 के शनि लेन में स्क्यूटिब इंजीनियर के मिली भगत से वार्ड पार्षद के देख रेख में ठेकेदार के द्वारा नाला बनाने के नाम पर चिप्पी साटने का काम किया जा रहा है।

भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रहा नाला निर्माण: समस्तीपुर वार्ड-23 में घटिया सामग्री के प्रयोग पर मोहल्ले वासियों का हंगामा 2नाला निर्माण के समय घोर अनियमितता बरतते हुए 4 नंबर ईंट का प्रयोग और 14 एक का मसाला लगाया जा रहा है। मोहल्ले वासियों ने जिला प्रशासन से अतिशीघ्र इस कार्य को रोकते हुए जांच कर नाला निर्माण कार्य को पुनः शुद्ध रूप से कराया जाय।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article