राजेन्द्र रोड बरौनी व्यवसायिक संघ का व्यवसायियों की सहमति से किया गया गठन

DNB Bharat

जनार्दन सिंह निर्विरोध चुने गये अध्यक्ष, गजेन्द्र पोद्दार सचिव, सीताराम शर्मा कोषाध्यक्ष एवं सचिन कुमार उपसचिव चुना गया।

डीएनबी भारत डेस्क 

राजेंद्र रोड बरौनी व्यवसायिक संघ संयोजक रविन्द्र मोहन मिश्र की अध्यक्षता में मंगलवार की देर शाम व्यवसायिक संघ कमीटी गठन को लेकर नवगठित कार्यकारिणी एवं राजेन्द्र रोड व्यवसायी की बैठक का आयोजन किया गया।

- Sponsored Ads-

राजेन्द्र रोड बरौनी व्यवसायिक संघ का व्यवसायियों की सहमति से किया गया गठन 2

बैठक में नियुक्त चुनाव पदाधिकारी संरक्षक मंडल सदस्य एवं नव गठित कार्यकारणी की उपस्थिति में संघ निर्विरोध अध्यक्ष जनार्दन सिंह को चुना गया। वहीं उपाध्यक्ष के रूप में ब्रजकिशोर, सचिव के पद पर गजेंद्र पोद्दार, कोषाध्यक्ष पद पर सीताराम शर्मा एवं उपसचिव के रूप में सचिन कुमार का चयन किया गया।

संघ संयोजक एवं संरक्षक मंडल सदस्य राजकुमार मिश्र एवं उपस्थित कार्यकारणी सदस्य एवं व्यवसायियों ने नवनियुक्त राजेन्द्र रोड बरौनी व्यवसायिक संघ पदाधिकारियों बधाई दी।

 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article