एसपी बेगूसराय योगेन्द्र कुमार के निर्देश पर आमलोगों की सुविधा के लिए नगर थाना में महिला पुरुष हेल्प डेस्क किया गया शुरू

DNB Bharat

बेगूसराय पुलिस ने शुरू किया महिला पुरुष हेल्प डेस्क, सीसी कैमरे से होगी निगरानी 24×7 हेल्प डेस्क पर मौजूद रहेंगें एक महिला व पुरुष अधिकारी।

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय एसपी योगेंद्र कुमार के निर्देश पर आम जनता की सहायता के लिए नगर थाना बेगूसराय में महिला एवं पुरुष हेल्प डेस्क का उद्घाटन किया गया। इस हेल्प डेस्क पर एक महिला एवं एक पुरूष अधिकारी 24 घंटे मौजूद रहेंगे। साथ ही हेल्प डेस्क पर कार्य करने वाले अधिकारी की निगरानी सीसी कैमरा से की जाएगी।

- Sponsored Ads-

एसपी बेगूसराय योगेन्द्र कुमार के निर्देश पर आमलोगों की सुविधा के लिए नगर थाना में महिला पुरुष हेल्प डेस्क किया गया शुरू 2

24×7 हेल्प डेस्क से आमलोगों को मिलने वाली सुविधा

बेगूसराय नगर थाना से शुरुआत की गई 24×7 हेल्प डेस्क से आमलोगों को उनके द्वारा की जाने वाली शिकायत, आवेदन का एफआईआर की कापी महज 30 मिनट में दी जा रही है। इस हेल्प डेस्क पर किसी भी प्रकार का आवेदन जमा कर सकते है। मोबाईल चोरी / गुम की शिकायत यहां अविलंब दर्ज की जाएगी। दर्ज प्राथमिकी के अनुसंधान में प्रगति की जानकारी आवेदक यहां से प्राप्त की जा सकती है।

एसपी बेगूसराय योगेन्द्र कुमार के निर्देश पर आमलोगों की सुविधा के लिए नगर थाना में महिला पुरुष हेल्प डेस्क किया गया शुरू 3

महिलाओं से जुड़ी समस्याओं के लिए महिला हेल्प डेस्क पदाधिकारी यहां 24 घंटे रहेंगी मौजूद।

किसी भी शिकायतकर्त्ता की उपस्थिति सीसी कैमरे में रहेगी दर्ज। इससे पारदर्शिता के साथ-साथ सभी की जवाबदेही सुनिश्चित की जायेगी। साथ किसी प्रकार की शिकायत एवं मदद के लिए बेगूसराय पुलिस कंट्रोल रूम नम्बर-06243-230200 पर डायल कर सकते हैं।।बेगूसराय पुलिस साइबर सेल व्हाट्सएप नम्बर-8540036840, बेगूसराय पुलिस सोशल मीडिया मानीटरिंग सेल नं०-6287996684 भी जारी किया है।

TAGGED:
Share This Article