स्वास्थ्य केंद्रों में स्वास्थ्य की केवल सुदृढ व्यवस्था और समुचित सुविधा तक ही सिमित नहीं होनी चाहिए अपितु स्वास्थय सेवा का केंद्र होना चाहिए- सीआरएम टीम

DNB Bharat Desk

स्वास्थ्य केंद्रों में स्वास्थ्य की केवल सुदृढ व्यवस्था और समुचित सुविधा तक ही सिमित नहीं होनी चाहिए अपितु स्वास्थय सेवा का केंद्र होना चाहिए ।सवास्थ्य केंद्रों में केंद्र तथा राज्य सरकार एवं एनएचएम द्वारा उपलब्ध कराई जा रही और दय सभी सुविधाओं का लाभ अस्पतालों में आए मरीजों तथा जन जन तक इसका लाभ मिलेगा। तभी सरकार द्वारा सवास्थ्य के क्षेत्र में चलाई जा रही विभिन्न तरह की जनकल्याणकारी तथा विकासात्मक और प्रसार के कार्यों को जन सेवा में समर्पित करने का सपना साकार होगा।

- Sponsored Ads-

सवास्थ्य सेवा में शामिल सभी पदाधिकारियों तथा कर्मियों को यह सुनिश्चित हो की मानवता ,मानव जीवन, तत्परता के साथ स्वास्थय सेवा हमारा प्रथम और सर्वोपरि कर्तव्य है। उक्त बातें समुदायिक सवास्थ्य केंद्र बरौनी में बुधवार की शाम में सीआरएम टीम के सदस्य डा स्वप्निल, डा सचिन, डा वंधना , डा अमरीन, डा अभिषेक ने जिला टीम के सदस्यों एनसीडीओ डा संजय कुमार, डा सुभाष रंजन झा , डीपीएम मो नसीम रजी , एसएमओ डब्लूएचओ‌ बेगूसराय शुभम राय , डीपीसी आयुषमान रजनीश कुमार के साथ निरीक्षण कार्यक्रम करने के दौरान सीआरएम की टीम ने बेहतर सवास्थ्य सुविधा को पाकर उपस्थित रहे  पदाधिकारियों एवं सवास्थ्य कर्मियों से कहा।

स्वास्थ्य केंद्रों में स्वास्थ्य की केवल सुदृढ व्यवस्था और समुचित सुविधा तक ही सिमित नहीं होनी चाहिए अपितु स्वास्थय सेवा का केंद्र होना चाहिए- सीआरएम टीम 2उन्होंने कहा हम अपनी छोटी छोटी प्रयास से और भी बेहतर सवास्थ्य सुविधा मुहैया करा सकते हैं हमें इस पर बल देते हुए कार्य करना होगा। सीआरएम टीम के सदस्यों ने सख्त लहजे में कहा की किसी भी परिस्थिति में अस्पताल में मरीजों को असुविधा का सामना नहीं करना पड़े। इसकी सारी जिम्मेदारी अस्पताल प्रशासन एवं प्रबंधन की है। सरकार द्वारा जारी गाईडलाइन का हर परिस्थिति में अक्षरशः पालन करना अनिवार्य है। हालांकि सीआरएम टीम ने उच्च गुणवत्तापूर्ण सवास्थ्य सुविधा को पाकर काफी प्रसन्नता वयक्त किया।

स्वास्थ्य केंद्रों में स्वास्थ्य की केवल सुदृढ व्यवस्था और समुचित सुविधा तक ही सिमित नहीं होनी चाहिए अपितु स्वास्थय सेवा का केंद्र होना चाहिए- सीआरएम टीम 3निरीक्षण करते हुए सीआरएम टीम ने ओपीडी, पंजीयन काउंटर, वाइटल कक्ष, आयुषमान कक्ष, चिकित्सक कक्ष, मरहम पट्टी कक्ष, डायरिया कक्ष, बर्निग कक्ष, दवा वितरण कक्ष, एआरवी कक्ष, इमरजेंसी कक्ष, नेत्र जांच कक्ष, यक्षमा कक्ष, पैथोलॉजी कक्ष, एक्स रे कक्ष ,102 एम्बुलेंस, आपातकालीन कक्ष में चिकित्सक कक्ष, स्टोर, एएनसी कक्ष, पीएनसी कक्ष, एएनएम/ नर्सिंग स्टाफ कक्ष, प्रसव कक्ष, एनबीसीसी कक्ष, प्रसव एवं एनबीसीसी कक्ष में उपलब्ध सभी उपकरणों, लेवर टेबल, प्रसव एवं एनबीसीसी कक्ष का वातावरण, प्रसव के दौरान अथवा प्रसव उपरांत पीपीएच के मैनेजमेंट, बर्थ एक्ससेपसिया ,गोल्डण मिनट, बिफोर, ड्यूरिंग और आफ्टर क्लिनिंग, ब्लिचिंग, मेडिसिन,मेडिसीन डोज, एचआरपी , कंगारू कक्ष, जन्म के तुरंत बाद बच्चों को मां का स्तनपान , बच्चों के टीकाकरण, के सीट, प्रसव पंजी , लो वेट बेवी, रेफर पंजी, ओटी कक्ष, स्टरलाईजेशन, परिवार नियोजन परामर्श कक्ष , सामान्य स्टर ,टीकाकरण कक्ष का निरीक्षण किया।

इस दौरान उन्होंने यह भी जानकारी प्राप्त किया की मरीजों को ईलाज के दौरान बाहर से जांच एवं दवाई तो नही लेनी पड़ती है। इसके अलावा सीआरएम टीम ने अस्पतालों की साफ सफाई, खान पान, प्रकाश की व्यवस्था, रखरखाव, प्रबंधन,बिजली , डीजी जेनरेटर तथा इनवर्टर के बीच गैप टाईम में प्रकाश की समुचित व्यवस्था , पेयजल एवं शौचालय का भी निरीक्षण करते हुए कई सुझाव एवं दिशा निर्देश दिया। जिसके बाद प्रशासनिक भवन कक्ष में सीआरएम टीम के सदस्य डा स्वप्निल, डा सचिन, डा वंदना, डा अमरीन, डा अभिषेक जिला टीम से एनसीडीओ डा संजय कुमार, डा सुभाष रंजन झा , डीपीएम मो नासिर , एसएमओ डब्लूएचओ शुभम राय , प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा राजीव कुमार , प्रखण्ड सवास्थ्य प्रबंधक संजय कुमार लेखा प्रबंधक लालमोहन के साथ पंजी एवं विभिन्न प्रपत्रों का अवलोकन कर आंकड़ों को संकलित किया। मौके पर

स्वास्थ्य केंद्रों में स्वास्थ्य की केवल सुदृढ व्यवस्था और समुचित सुविधा तक ही सिमित नहीं होनी चाहिए अपितु स्वास्थय सेवा का केंद्र होना चाहिए- सीआरएम टीम 4चिकित्सा पदाधिकारी डा गोविंद कुमार, डा पूजा कुमारी, डा खुशबू कुमारी, डा सुनील कुमार, ऑपरेशन मैनेजर जेन प्लस रोहिणी कांत, कलस्टर लीडर शुभ कल्याण भारद्वाज , प्रधान लिपिक अनिल कुमार पासवान, बीएनएमई प्रियदर्श अनुराग, लैब टेक्नीशियन मनोज कुमार, फर्माशिष्ट राहुल कुमार, संजीव कुमार, स्टोर कीपर अनिल कुमार मिश्रा, संवेदक पंकज कुमार, सुरक्षा प्रहरी पर्यवेक्षक मुरारी कुमार, सफाई पर्यवेक्षक शंभू कुमार, सभी जीएनएम, सीएचओ, एएनएम, सभी सवास्थ्य कर्मी,डाटा ऑपरेटर अभिषेक कुमार,  सोनू कुमार, मो अमीन, रामविनय कुमार, भूषण कुमार , धीरज कुमार, हर्ष कुमार, धर्मेंद्र कुमार, गैर सवास्थ्य कर्मी, सभी एम्बुलेंस कर्मी , सुरक्षा प्रहरी सहित सभी पदाधिकारी एवं सभी सवास्थ्य कर्मी अपने अपने कर्तव्य स्थल पर उपस्थित रहे।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article