नालंदा: बाबा मणिराम लंगोट मेला का किया गया आयोजन 10 जुलाई से 17 जुलाई तक चलेगा मेला

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

बिहारशरीफ स्थित बाबा मणिराम के अखाड़ा पर लगने वाला प्रसिद्ध लंगोट मेला आज से शुरू हो गया। इस अवसर पर नालंदा के जिलाधिकारी कुंदन कुमार एवं पुलिस अधीक्षक भारत सोनी ने जिला प्रशासन की ओर से बाबा मणिराम की समाधि पर लंगोट अर्पण किया। यह लंगोट मेला 10 से 17 जुलाई तक चलेगा।

नालंदा: बाबा मणिराम लंगोट मेला का किया गया आयोजन 10 जुलाई से 17 जुलाई तक चलेगा मेला 2इस लंगोट मेला में देश के कोने-कोने के श्रद्धालु आकर यहां पूजा अर्चना करते हैं और मन्नते मांगते हैं। मेला को लेकर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किये गए हैं।

नालंदा: बाबा मणिराम लंगोट मेला का किया गया आयोजन 10 जुलाई से 17 जुलाई तक चलेगा मेला 3जिलाधिकारी कुंदन कुमार और एसपी भारत सोनी ने बाबा के समाधि पर लंगोट अर्पण कर जिले में सुख शांति की कामना की। लंगोट मेला की शुरुआत 1952 से हुई है जो आज तक चल रही है। बाबा मणिराम की समाधि लगभग आठ सौ साल पुरानी बताई जाती है। जिसका अपना प्राचीन महत्व है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article