बाल विकास परियोजना कार्यालय पर भगवानपुर प्रखंड प्रमुख ने भष्ट्राचार का आरोप लगाकर जिलाधिकारी से की शिकायत

DNB Bharat Desk

बेगूसराय जिले के भगवानपुर प्रखंड प्रमुख इंद्रजीत कुमार ने बाल विकास परियोजना कार्यालय में भ्रष्टाचार व्याप्त  का आरोप लगाते हुए ज़िला पदाधिकारी बेगूसराय को पत्र लिखा है।इसकी प्रतिलिपि प्रधान सचिव समाज कल्याण विभाग बिहार, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी आईसीडीएस बेगूसराय को विडियो क्लिप के साथ भेजा है। पत्र में कहा है कि बाल विकास परियोजना पदाधिकारी भगवानपुर के द्वारा आंगनबाड़ी केंद्र से पोषाहार आवंटित राशि से प्रति केन्द्र 20 प्रतिशत, अंडा बाउचर के नाम पर प्रत्येक माह 500 रुपए और प्रति किशोरी 50 रूपए की अवैध वसूली का शिकायत प्राप्त हुआ है।

- Sponsored Ads-

उनके द्वारा मेंहदौली पंचायत अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 48 की सेविका क्रांति कुमारी द्वारा बताया कि पोषाहार आवंटित राशि का 20 प्रतिशत रुपए और अंडा का प्रत्येक माह 500 रुपए एवं प्रति किशोरी 50 रूपए महिला पर्यवेक्षिका के द्वारा ली गई। फिर भी पर्यवेक्षिका  द्वारा 500 रुपए अतिरिक्त सेविका से वसूला गया।

इतना ही नहीं पर्यवेक्षिका  द्वारा सेविका को धमकी दी गई कि अगर किसी को रुपए की लेन देन के बारे में किसी को बताओगी तो बाल विकास परियोजना पदाधिकारी भगवानपुर एवं जिला प्रोग्राम पदाधिकारी के द्वारा उसे चयन मुक्त करवा दूंगी।इस धमकी से सेविका में भय बना हुआ है। प्रखंड प्रमुख इंद्रजीत कुमार ने जिलाधिकारी बेगूसराय से अनुरोध किया है कि ऐसे भ्रष्ट बाल विकास परियोजना पदाधिकारी भगवानपुर व पर्यवेक्षिका  के कार्य की जांच करते हुए उसके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाय।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article