मोहर्रम को लेकर डीएम एसपी की अगुवाई में बिहारशरीफ श्रम कल्याण के मैदान से निकाला गया फ्लैग मार्च

DNB Bharat

नालंदा जिला के संवेदनशील इलाके में सुरक्षा के दृष्टिकोण से किया फ्लेग मार्च।

डीएनबी भारत डेस्क 

बिहार शरीफ के श्रम कल्याण मैदान से मुहर्रम को लेकर शुक्रवार को डीएम एसपी डीएसपी डीडीसी की अगुआई में फ्लैग मार्च निकाला गया। यह फ्लैग मार्च बिहारशरीफ के श्रम कल्याण केंद्र के मैदान से निकला और बिहार शरीफ शहर के सभी संवेदनशील इलाकों में घूम-घूम कर असामाजिक तत्वों को कड़ी चेतावनी दी गई।

- Sponsored Ads-

मोहर्रम को लेकर डीएम एसपी की अगुवाई में बिहारशरीफ श्रम कल्याण के मैदान से निकाला गया फ्लैग मार्च 2

वहीं इस फ्लैग मार्च के दौरान लोगों को शांतिपूर्ण और निर्भीक होकर मुहर्रम मनाने का संदेश दिया गया। पुलिस अधीक्षक अशोक मिश्रा ने कहा कि हम लोग पूरी तरह से प्रयासरत हैं कि मोहर्रम शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो। जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने कहा कि सभी संवेदनशील इलाकों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

मोहर्रम को लेकर बिहार शरीफ में पर्याप्त संख्या में पैरा मिलिट्री फोर्स आ चुकी है। आपको बता दें कि मोहर्रम के दौरान जुलूस के ऊपर ड्रोन कैमरे का भी इस्तेमाल असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के लिए किया जाएगा। पूरे इलाके में अलग से सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।

नालंदा संवाददाता ऋषिकेश 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article