दिव्यांग बच्चों का हुआ प्रमाणीकरण,छह वर्ष से अट्ठारह वर्ष के कुल तेंतीस दिव्यांग बच्चों ने लिया भाग

DNB Bharat Desk

बेगूसराय जिले के वीरपुर में बिहार शिक्षा परियोजना बेगूसराय के निर्देशानुसार बुधवार को वीरपुर बीआरसी में प्रखंड क्षेत्र के 6 वर्ष से 18 वर्ष आयु वर्ग के सभी कोटी के दिव्यांग जनों के प्रमाणीकरण एवं जांच शिविर का आयोजन प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ राम नरेश शर्मा के नेतृत्व में आयोजित किया गया।

जिसमें डॉ सिद्धार्थ कुमार, डॉ गौरब कुमार, डॉ संजीव कुमार के द्वारा 33 दिव्यांग बच्चों का प्रमाणीकरण किया गया। मौके पर मौजूद चिकित्सा पदाधिकारी डॉ राम नरेश शर्मा ने बताया कि मानसिक रूप के 9 अस्थि के 10, श्रवण के 9 और आंख के 5 बच्चों का प्रमाणीकरण किया गया है।

दिव्यांग बच्चों का हुआ प्रमाणीकरण,छह वर्ष से अट्ठारह वर्ष के कुल तेंतीस दिव्यांग बच्चों ने लिया भाग 2मौके पर डाटा आपरेटर रौशन कुमार,बी आर पी प्रमिला कुमारी, स्वास्थ्य प्रबंधक भवेश वर्मा,सोनी कुमारी, ब्यूटी कुमारी,बी ए सी के सभी कर्मी मौजूद थे।

Share This Article