सीएचसी बछवाड़ा में 48 टीबी मरीजों को दिया गया पौष्टिक आहार का किट बैग

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बछवाड़ा परिसर में मंगलवार को इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन बरौनी के द्वारा टीबी के मरीजों के बीच पौष्टिक आहार का कीट बैग का वितरण गया। पौष्टिक आहार का कीट बैग मिलते ही टीबी मरीजों के चेहरे पर खुशी से झुम उठे, मानो किसी ने जीवन के डोर को सहारा दे दिया हो।

- Sponsored Ads-

मामले को लेकर इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के एसटीएम राधा कुमारी अग्रवाल ने बताया कि टीबी के दौरान मरीज बिल्कुल ही कमजोर हो जाता है।उन्हे नव जीवन को लेकर इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन बरौनी के द्वारा चिन्हित कर पौष्टिक आहार का वितरण किया जा रहा है। जिससे उन्हें पुनः नव जीवन प्राप्त हो सके।

उन्होंने बताया कि बछवाड़ा समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के द्वारा कुल 48 मरीज का लिस्ट प्राप्त हुआ है जिन्हें पौष्टिक आहार दिया गया। वहीं प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रामकृष्ण ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के द्वारा अभियान चलाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछवाड़ा के पोषक क्षेत्र में आशा कार्यकर्ताओं के द्वारा टीबी मरीजों को चिन्हित उन्हें मुफ्त इलाज के साथ मुफ्त में दवा दिया जाता है।

सीएचसी बछवाड़ा में 48 टीबी मरीजों को दिया गया पौष्टिक आहार का किट बैग 2टीबी मरीज को तब तक दवा दिया जाता है,जब तक उनका कोर्स पुरा नही हो जाता, साथ ही मरीज ठिक होने तक प्रत्येक माह उन्हें जांच कराया जाता है जिससे बीमारी का सही आकलन हो सके। विषेश परिस्थिति में ‌टीबी मरीज के घर पर मेडिकल टीम भेजा जाता है टीबी से बीमार व्यक्ति शरीर से कमजोर हो जाता है जिन्हें पोष्टिक आहार की जरूरत होता है।

मौके पर स्वास्थ्य प्रबंधक मो इमरान,रामानुज,कन्हैया राय,एलटी बरनेश कुमार,संजय पाण्डेय,रितेश कुमार,राकेश कुमार,सत्यनारायण राय, एएनएम समेत टीबी के मरीज मौजूद थे।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article