डीएनबी भारत डेस्क
जवाहर ज्योति बाल विकास केन्द्र और क्राई-चाइल्ड राइट्स एंड यू के संयुक्त तत्वाधान में क्राई के द्वारा बच्चों के ऑनलाइन सेफ्टी, डिजीटल सुरक्षा और संरक्षण के लिए संचालित टिंग-टोंग राष्ट्रीय अभियान का आगाज़ किया गया।

इस दौरान सरायरंजन प्रखंड के राजकीय मध्य विद्यालय, अख्तियारपुर, उत्क्रमित मध्य विद्यालय, नरघोघी, उत्क्रमित मध्य विद्यालय, हरसिंहपुर टांड़ी, जितवारपुर टांड़ा, नौआचक, उत्क्रमित मध्य विद्यालय, रसलपुर में ‘टिंग-टोंग’ राष्ट्रीय अभियान के तहत् विद्यालय के शिक्षक, बच्चों, विद्यालय शिक्षा समिति सदस्यों और माताओं को जागरूक किया गया। इस कार्यक्रम के तहत् विद्यालय के छात्र-छात्राओं को सुरक्षा, स्वच्छता और डिजिटल सतर्कता (ऑनलाइन सेफ्टी) से जुड़े महत्वपूर्ण संदेश दिए गए।
मौके पर बलराम चौरसिया, ललिता कुमारी, रविन्द्र पासवान, हर्ष मोहन कुमार, किरण कुमारी, दिनेश प्रसाद चौरसिया और वीणा कुमारी उपस्थित थे। एक्सेस टू जस्टिस कार्यक्रम की सामुदायिक सामाजिक कार्यकर्ता खुशबु कुमारी, वीभा कुमारी ने अंतर्राष्ट्रीय बाल विवाह मुक्ति दिवस के मौके पर आयोजित कैंडल मार्च में भाग लेने की अपील की। काजल राज ने किशोर न्याय अधिनियम तथा टॉल फ्री नंबर 1098और 112 के बारे में बताया।
समस्तीपुर संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट