समस्तीपुर: मुसरीघरारी के भव्य दुर्गा पूजा पंडाल में सुरक्षा का जायजा, अग्निशमन विभाग ने दिए जरूरी दिशा-निर्देश

DNB Bharat Desk

समस्तीपुर: मुसरीघरारी में दुर्गा पूजा को लेकर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से समस्तीपुर अग्निशमन विभाग की टीम ने भव्य दुर्गा पूजा पंडाल का निरीक्षण किया। इस दौरान डीएसपी धनंजय कुमार रंजन, ज्योति कुमारी एवं उनकी टीम ने पंडाल का जायजा लिया और आग से बचाव तथा सुरक्षा को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

- Sponsored Ads-

गौरतलब है कि मुसरीघरारी का दुर्गा पूजा मेला अपनी भव्यता और आकर्षक पंडालों के लिए प्रसिद्ध है। यहां हर साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु और दर्शक पहुंचते हैं। मेले में सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए सीसीटीवी कैमरों की भी व्यवस्था की गई है।

समस्तीपुर: मुसरीघरारी के भव्य दुर्गा पूजा पंडाल में सुरक्षा का जायजा, अग्निशमन विभाग ने दिए जरूरी दिशा-निर्देश 2वहीं, इसी सप्ताह अग्निशमन विभाग की ओर से प्रोजेक्टर के माध्यम से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया था, जिसमें वीडियो के जरिए लोगों को आग से बचाव के उपाय बताए गए थे। निरीक्षण के दौरान दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष सहित कई वॉलंटियर्स मौजूद रहे।

Share This Article