जिला प्रशासन बेगूसराय द्वारा खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 के सफल समापन पर जीरोमाईल स्थित युवराज होटल में सम्मान समारोह का किया गया आयोजन

DNB Bharat Desk

जिला प्रशासन बेगूसराय द्वारा खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 के सफल समापन पर जीरोमाईल स्थित युवराज होटल में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया

- Sponsored Ads-

कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी बेगूसराय  तुषार सिंगला, उप विकास आयुक्त बेगूसराय सोमेश माथुर, अनुमंडल पदाधिकारी बेगूसराय एवं तेघड़ा, भूमि सुधार उप समाहर्ता सह खेल पदाधिकारी,  ऐश्वर्य कश्यप, प्रभारी पदाधिकारी जिला गोपनीय शाखा सहित कई पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।समापन सह सम्मान समारोह के अवसर पर पर स्थानीय कलाकारों द्वारा गीत-संगीत की प्रस्तुती गई।

जिला प्रशासन बेगूसराय द्वारा खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 के सफल समापन पर जीरोमाईल स्थित युवराज होटल में सम्मान समारोह का किया गया आयोजन 2इस अवसर पर खेल पदाधिकारी द्वारा जिला पदाधिकारी को पूरे टूर्नामेंट के सफल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में सफलता पूर्वक कार्यक्रम समापन को लेकर प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।मौके पर जिला पदाधिकारी ने कहा कि खेलो इंडिया यूथ गेम्स का यह सातवां संस्करण था, जिसमें कुल 28 खेलों को शामिल किया गया था. बिहार में पहली बार खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 का आयोजन हुआ.

बेगूसराय के दो मैदान यमुना भगत स्टेडियम बरौनी और आइओसीएल रिफाइनरी स्टेडियम बेगूसराय में पुरुष और महिलाओं का फुटबाल महाकुंभ काफी शानदार रहा। पूरा बेगूसराय जिला फुटबॉल खेल में रंगा रहा। यह आयोजन बेगूसराय के खेल इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय बन गया है। निःसंदेह! बेगूसराय अब राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खेल आयोजनों के लिए पूर्णतः तैयार है।जिलाधिकारी  ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा इस वर्ष खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 के नेशनल फुटबॉल टूर्नामेंट के आयोजन की जिम्मेदारी बेगूसराय जिला को को दी गई थी।

जिला प्रशासन बेगूसराय द्वारा खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 के सफल समापन पर जीरोमाईल स्थित युवराज होटल में सम्मान समारोह का किया गया आयोजन 3जिलाधिकारी  ने कहा कि राष्ट्रकवि दिनकर जी की जन्म भूमि और श्री कृष्ण सिंह की कर्म भूमि बेगूसराय में आठ अलग-अलग राज्यों की महिला और पुरुष फुटबॉल टीम ने इस राष्ट्रीय आयोजन में भाग लिया जिससे बेगूसराय खेल जगत में एक नए रूप में उभरा है।

.उन्होंने कहा कि इस आयोजन ने बेगूसराय में खेल संस्कृति को बढ़ावा दिया है और आने वाले समय में युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा. इस राष्ट्रीय आयोजन के माध्यम से जिला में खेलों की बुनियादी संरचना को और मजबूत करने तथा युवाओं को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। केंद्र और राज्य की सरकार खेल और खिलाड़ियों को आगे बढ़ा रही है।जिलाधिकारी ने कहा कि नेशनल  फुटबॉल टूर्नामेंट में न केवल युवा खिलाड़ियों के प्रतिभा का उत्सव बना, बल्कि यह बेगूसराय की नव ऊर्जा, नव संरचना और  नए बेगूसराय का भी जीवंत प्रमाण बन गया।

जिला प्रशासन बेगूसराय द्वारा खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 के सफल समापन पर जीरोमाईल स्थित युवराज होटल में सम्मान समारोह का किया गया आयोजन 4जिला प्रशासन द्वारा  इस राष्ट्रीय टूर्नामेंट के सफल आयोजन के लिए उन्होंने खेल पदाधिकारी बेगूसराय ऐश्वर्य कश्यप और अनुमंडल पदाधिकारी तेघड़ा राकेश कुमार , प्रभारी पदाधिकारी जिला गोपनीय शाखा, किशन कुमार की विशेष रूप से प्रशंसा किया ।इस आयोजन को सफल बनाने में जुटी पूरी प्रबंधन टीम, वालंटियर्स , पुलिस-प्रशासन, आईओसीएल, पत्रकारों एवं जिला वासियों को धन्यवाद दिया, जिनके सामूहिक प्रयास से यह सफल आयोजन हो सका।

मौके पर खेल पदाधिकारी ने कहा कि राष्ट्रीय फुटबॉल टूर्नामेंट की मेजबानी बेगूसराय को मिलना जिला पदाधिकारी के ही दृढ़ निश्चय का प्रतिफल है और इसका शानदार समापन उनके कुशल नेतृत्व और मार्गदर्शन का परिणाम है।

मौके पर उप विकास आयुक्त बेगूसराय, अनुमंडल पदाधिकारी बेगूसराय, अनुमंडल पदाधिकारी तेघड़ा, ओएसडी बेगूसराय,  सहित अन्य सभी संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी को कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना अहम योगदान देने के लिए सम्मानित किया गया। साथ ही जिला पदाधिकारी द्वारा सभी सात होटल प्रबंधक को जिला में आये सभी खिलाड़ियों को भेजन एवं आवासन की अच्छी व्यवस्था उपलब्ध कराने के लिए भी सम्मानित किया गया।

बतातें चलें कि बेगूसराय जिले में खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 के तहत यमुना भगत खेल स्टेडियम तेघड़ा एवं बरौनी रिफाइनरी स्टेडियम बेगूसराय में फुटबॉल मैच का आयोजन किया गया। जिसमें पुरूष एवं महिला वर्ग के आठ-आठ टीमों ने भाग लिया। फुटबॉल टूर्नामेंट में पुरूष एवं महिला वर्ग के दोनों फाइनल मैचों में झारखंड की टीम नेशनल चैम्पियन बनी।

Share This Article