चार दिवसीय जूनियर टूर्नामेंट में कुल 10 क्रिकेट की टीम कर रही है सिरकत

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

मल्हीपुर काली स्थान क्रिकेट क्लब के द्वारा नगर परिषद बीहट के वार्ड 35 में अंडर 18 टूर्नामेंट का शुभारंभ बृहस्पति वार की शाम शुरू की गई। उद्घाटन के मौक़े पर ज़िला कला संस्कृति पदाधिकारी श्याम कुमार सहनी ,नगर परिषद बीहट के रंगकर्मी सह उप मुख्य पार्षद ऋषिकेश कुमार ने संयुक्त रूप से फ़ीता काट कर और नारियल फोड़ कर उद्घाटन किया।

- Sponsored Ads-

चार दिवसीय जूनियर टूर्नामेंट में कुल 10 क्रिकेट की टीम सिरकत कर रही है। प्रथम दिन मल्हीपुर वर्सेज़ चकिया के बीच टूर्नामेंट का आयोजन हुआ। टॉस जीत कर चकिया के खिलाड़ी बैटिंग का फ़ैसला लिया। वहीं अंकित ने अपने टीम को सम्भालते हुए 47 रंग बनाये। और मेन ऑफ़ दा मैच भी अंकित के खाते में गया।

चार दिवसीय जूनियर टूर्नामेंट में कुल 10 क्रिकेट की टीम कर रही है सिरकत 2चकिया के खिलाड़ियों की टीम ने कुल 11 वे ओभर में 119 रन बनाकर ऑल आउट हो गए। बनाये। वहीं मल्हीपुर की टीम ने दूसरे राउंड में 9 वे ओभर में 69 रन बनाकर ऑल आउट का सामना करते हुए 11 रन से हार गए। मौक़े पर उप मुख्य पार्षद् ऋषिकेश कुमार ने खिलाड़ियों के प्रोत्साहन के लिए खेल सामग्री का वितरण खिलाड़ियों के बीच किया।

टूर्नामेंट का आयोजन निर्णय आर्य,मोलू , चंदन कुमार, सौरभ ,शुभम् कुमार , सुमन कुमार, रंजन कुमार, निशांत, चाल्स , निश्चय, निर्भय , कमलेश , दिवेश अमित, हर्ष आदि खिलाड़ियों ने मिलकर टूनामेंट का आयोजन किया।

बेगूसराय बीहट संवाददाता धरमवीर कुमार की रिपोर्ट

 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article